RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चिकित्सक दिवस सप्ताह पर फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई। शनिवार को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस सप्ताह पर प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा को सम्मानित किया गया। बताते चले की रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में पूर्व जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा का आवास है। ये भाजपा चिकित्सा मंच के जिला अध्यक्ष भी हैं। पटना से आए कुछ डाक्टरों एवं कर्मचारियों ने इन्हें अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि चिकित्सक दिवस सप्ताह पर यह सम्मान हम सभी चिकित्सको को जिम्मेदारी के प्रति बोध कराता है ताकि पीड़ित मानवता की सेवा निस्वार्थ भाव और निष्ठा से कर सके।
इस अवसर पर विनय कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिन्हा, अनिल कुमार,शशि कुमार,प्रदीप कुमार, विनोद कुमार ,शिव नारायण यादव, हरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:भागवत कथा में भगवान में नाम के महत्व पर हुई चर्चा।

rktvnews

डॉ. मनोज सोनी ने आज संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

मध्यप्रदेश के आमों की मिठास और विशालकाय “नूरजहाँ” की विश्व पहचान।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के उन्मुखीकरण व प्रथम किस्त वितरण समारोह का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:भगवान ने नरसिंह अवतार लेकर की भक्त प्रह्लाद की रक्षा स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज।

rktvnews

पटना: अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में भी जीविका दीदी की रसोई का मिलेगा जायका,हुआ अनुबंध।

rktvnews

Leave a Comment