RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने घाना का राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी असाधारण शासन कला और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व में योगदान के कारण घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने आज घाना के राष्ट्रीय सम्मान – ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना – से सम्मानित किया। 1.4 बिलियन भारतीयों की ओर से पुरस्कार स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने यह सम्मान भारत के युवाओं की आकांक्षाओं, सांस्कृतिक परंपराओं और विविधता तथा घाना और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री ने इस विशेष सम्मान के लिए घाना की जनता और सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्य और परंपराएं साझेदारी को आगे बढ़ाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच मित्रता को और गहरा करता है तथा द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने की नई जिम्मेदारी उन पर डालता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि घाना की उनकी ऐतिहासिक राजकीय यात्रा भारत-घाना संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित गठित कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सहायतार्थ पदाधिकारियों के साथ की गई बैठक।

rktvnews

बिहिया स्टेशन से लावारिस हालत में बैग से देशी शराब बरामद।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए छात्रों का पहला दल कन्याकुमारी से वाराणसी के लिए रवाना हुआ।

rktvnews

भोजपुर : श्रद्धांजलि सभा सह महापंचायत मे उमङा जन सैलाब! कुंङवा शिव मंदिर परिसर मे हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment