RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह फेल, दरिंदो की शिकार हो रही बेटियां:सोनाली सिंह

बड़हरा की समाजसेविका सोनाली सिंह ने दुष्कर्म पीड़िता बच्ची से की मुलाकात, न्याय की लगाई गुहार।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)30 जून।भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में महज छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को बीते मंगलवार को अंजाम दिया गया था।इसकी सूचना पाकर बड़हरा विधानसभा की समाजसेविका सोनाली सिंह दुष्कर्म पीड़िता बच्ची से मुलाकात करने पहुंची। मुलाकात करने के दौरान सोनाली सिंह ने बच्ची से घटना की सारी जानकारी प्राप्त की है।वहां उपस्थित कर्मियों को बच्ची की देखभाल करने हेतु दिशा निर्देश भी दिए। सोनाली सिंह ने कहा कि इस तरह की घटना समाज को शर्मसार करने वाली घटना है। मैं भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज से आग्रह करती हूं कि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर स्पीडी ट्रायल चलकर कठोर सजा दिलवाया जाए। उन्होंने रोष भरे शब्दों में कहा कि जिला प्रशासन जब सजा दिलवाने का काम करेगी तब ही बच्ची को उचित न्याय मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची से मुलाकात की तो खुद बच्ची डरी और सहमी हुई थी।
सोनाली सिंह ने कहा की एक छह वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने बहला फुसलाकर बच्ची को घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।हैवान आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को किसी से बताने पर जान से मारने की भी धमकी भी दी थी।उन्होंने मांग करते हुए कहा की पीड़ित परिवार के साथ जिला प्रशासन खड़ा हो और उनके परिवार वालों को सुरक्षा प्रदान करें। इस सरकार में भोजपुर जिला या अन्य जिलों में भी बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन ख़बरों के माध्यम से देखने को मिलता है कि बेटियां दरिंदों की शिकार हो रही हैं और उसके बावजूद भी सरकार सोई हुई है। सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को बचाने के लिए प्रेरित कर रही है लेकिन उनका यह नारा समाज में धरातल स्तर पर बिलकुल ही विफल होता दिख रहा है।

Related posts

नई दिल्ली:गुरु पूर्णिमा पर देश के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा गुरु वंदन एवं योग उत्सव।

rktvnews

चुनिंदा हवाई अड्डों और हवाई मार्गों पर नागरिक उड़ान संचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक की।

rktvnews

राजनैतिक व्यंग्य:राष्ट्रवाद के विकास में नाड़े का योगदान।

rktvnews

रामगढ़:सुनीता देवीः संघर्ष से सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी!

rktvnews

भोजपुर :केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह 25 फरवरी को आरा मे शहीद स्मारक के लोकार्पण के साथ धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण का करेंगे शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment