RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:केंद्रीय वन मंत्री ने एआरजे अपनाघर आश्रम के प्रथम स्थापना दिवस एवं वार्षिक समारोह में की शिरकत।

बुजुर्गों की सेवा करना ईश्वर की आराधना करने के समान : केंद्रीय वन मंत्री

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )30जून। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने रविवार को मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था भरतपुर की रजत जयंती के अवसर पर देशभर में संचालित आश्रमों में 25 वर्ष पूर्ण होने पर अलवर जिले में चिकानी स्थित एआरजे अपनाघर आश्रम के प्रथम स्थापना दिवस एवं वार्षिक समारोह के कार्यक्रम में शिरकत की।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है अतः बुजुर्गों की सेवा करना ईश्वर की आराधना करने के समान है। उन्होंने कहा कि अपनाघर आश्रम ऐसे लोगों की सेवा का पुनीत कार्य कर रहा है जिन लोगों के पास घर नहीं है, जिनको कोई खिलाने वाला नहीं है, जिनके लिए घर एक सपने की तरह है ऐसे समाज के बेसहारा व अशक्त लोगों के लिए करूणामयी घर का नाम है अपनाघर आश्रम। उन्होंने कहा कि भरतपुर से यह कार्यक्रम शुरू हुआ तथा उन्होंने बताया कि उन्हें आश्रम की विचारधारा की जानकारी है और वे अपना घर आश्रम अजमेर में संपर्क रखते हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने अपनाघर आश्रम का अवलोकन किया तथा एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related posts

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने स्वस्तिक पहल के अंतर्गत जल और पर्यावरण उप-समिति की बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

मुंगेरीलाल के हसीन सपने है अबकी बार 400 पार : शिवानंद तिवारी 

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतदाताओं को जागरूक करने में सहायक हो रही स्वीप गतिविधियां।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों व शहरों में विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:दिवंगत प्रेम पंकज उर्फ ललन की याद मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:कृष्ण सुदामा की मित्रता की साक्षी पर्वत से आज निकली परिक्रमा।

rktvnews

Leave a Comment