RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जून। शुक्रवार को जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया l राष्ट्रीय सेमिनार का विषय – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर बहुविषयक दृष्टिकोण का प्रभाव । इस आयोजन में MBA ,BBA,BCA के छात्रों ने भाग लिया l मुख्य अतिथि जीवन कुमार, सदस्य, बिहार विधान परिषद ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 एक ऐसे युग की ओर संकेत करती है, जहां शिक्षा अधिक लचीली, समावेशी और नवाचारी होगी तथा शिक्षा नीति के बारिकियों को बताया , बहुविषयकता की अवधारणा छात्रों को एक ही समय में कई क्षमताओं को विकसित करने की अनुमति देती है।उन्होंने कहा कि जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज द्वारा आयोजित यह सेमिनार निश्चित रूप से एक सकारात्मक दिशा में सार्थक संवाद और सहयोग का माध्यम साबित होगा l
कॉलेज के चेयरमैन ,डॉ आदित्य विजय जैन ने विद्यालय से महाविद्यालय तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति कैसे प्रभावी होगी और छात्र कैसे अलग अलग क्षेत्रों में कुशलता प्राप्त करेंगे इसके बारे में बताया।
सिद्ध विजय जैन ने कहा कि मैनेजमेंट कॉलेज हमेशा छात्रों के समग्र विकास के लिए विभिन्न आयोजन करता रहा है l कॉलेज के प्राचार्य डॉ तुषार आर्य ने कहा कि कॉलेज नई राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 के तहत छात्रों को जागरूक एवं दूरगामी प्रभाव से रुबरु कराने हेतु सेमिनार आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम मे MBA, BBA और BCA के छात्रों सहित अलग अलग विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्रों ने भाग लिया और संबंधित विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया l इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कॉलेज के उपाध्यक्ष डॉ हर्षित विजय जैन, डॉ सीपी जैन, अकादमिक मुख्य,सिद्ध विजय जैन, अरिहंत विजय जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज जी, प्राचार्य-सह – सेमिनार संयोजक – डॉ तुषार आर्य, सह संयोजक – डॉ सावित्री तिवारी, आयोजन सचिव – नीरज कुमार, , ओम कुमार झा, अरुण मिश्रा, राहुल आनंद, सौरव कुमार सिंह, प्रतीक बैनर्जी, प्रीति पाण्डेय, रंजन मिश्रा सहित अनेक प्रोफेसर एवं सैकड़ों छात्र शामिल थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने मणिपुर के सेनापति में एक सार्वजनिक समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

भारत – नेपाल मैत्री सम्बन्धो के सेमिनार में कई जगह सम्मानित हुए डॉ० आदित्य कुमार अंशु

rktvnews

चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, समारोह के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति!सुआ, कर्मा, ददरिया के साथ राजस्थानी, बिहू और गरबा नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन।

rktvnews

उज्जैन:ओलंपिक पदक विजेता विवेक सागर ने किए भगवान महाकाल के दर्शन।

rktvnews

दरभंगा:विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद,प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली।

rktvnews

भोजपुर:गीधा स्थित एचपीसीएल प्लांट में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment