RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दौलत वर्मा के स्थानांतरण पर विदाई समारोह, नवपदस्थापित कौस्तव सरकार का स्वागत।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)27 जून।गुरुवार को देर शाम समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की उपस्थिति में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दौलत वर्मा के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भावभीन विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दौलत वर्मा ने जिले में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करते हुए प्रशासनिक गतिविधियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता, अनुशासित कार्यशैली एवं सौम्य व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर नवपदस्थापित जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी कौस्तव सरकार का भी गरिमामय स्वागत किया गया। अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूर्ववर्ती पदाधिकारी की तरह तकनीकी नवाचारों के माध्यम से जिले के सूचना प्रबंधन में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में दौलत वर्मा को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला जनसंपर्क कार्यालय के सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर शशीकांत कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शानदार टेनिस करियर के लिए रोहन बोपन्ना को बधाई दी।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने भर्ती परीक्षाओं के संबंध में ली समीक्षा बैठक।

rktvnews

बक्सर:जिलास्तरीय रबी कर्मशाला-2023 का शुभारंभ

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक – कलाकार और पत्रकारों सहित परीक्षार्थियों को मिले रेलवे रिजर्वेशन में छूट: सुदामा प्रसाद

rktvnews

गोपालगंज: डीडीसी ने तकनीकी विभाग के साथ योजनाओं की अद्यतन प्रगति कार्य की समीक्षा की।

rktvnews

RDS पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment