RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में की गई बढ़ोतरी पर दिव्यांगजनो ने की भेंट,जताया आभार।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)24 जून।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 01 अणे मार्ग में दिव्यांगजनों ने भेंट की और सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से संवाद करते हुए कहा कि बिहार सरकार सम्पूर्ण राज्य के विकास और हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। आपकी जो भी जरूरतें होंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन में एक ही निर्णय से इतनी बड़ी वृद्धि एक क्रांतिकारी कदम है। यह निर्णय हमारे मनोबल को ऊँचा करने वाला और वास्तव में हम सभी आपके इस फैसले के लिए हृदय से आभार प्रकट करते हैं।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने 21 जून 2025 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांग व्यक्तियों और विधवा महिलाओं को अब 400 रुपये के स्थान पर 1100 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस फैसले से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Related posts

भोजपुर:तरारी विधानसभा से भाकपा माले प्रत्याशी कॉ मदन सिंह का प्रचार अभियान तेज।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम अभियान‘ अंतर्गत किया पौधारोपण।

rktvnews

भोजपुर: डीएम को मानव सेवा संस्थान द्वारा दी गई नववर्ष की शुभकामना।

rktvnews

मरने वाले व्यक्ति को गजेंद्र मोक्ष की स्तुति सुनाना चाहिए : श्री जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए बोली लगाने के लिए मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:जेजे कालेज एनएसएस इकाई का आवासीय शिविर का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment