RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मॉडल कॉलेज चतरा में निसिद्ध मादक पदार्थों के दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)24 जून।उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देशानुसार मॉडल कॉलेज,चतरा में विद्यार्थियों को निसिद्ध मादक पदार्थों का सेवन न करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मनीष दयाल, प्रिंसपल,मॉडल कॉलेज,चतरा एवं चिकित्सा पदाधिकारी सिमरिया डॉ.अशोक कुमार के द्वारा दीप प्रजवलित कर किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी,सिमरिया डॉ.अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थ चरस, अफीम, तंबाकू आदि के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया। उन्होंने कहा है कि मादक पदार्थों को ना कहें और जिंदगी को हाँ कहें। साथ ही कॉलेज के प्रांगण में भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चिकित्सा पदाधिकारी सिमरिया अशोक कुमार के द्वारा बताया गया कि मादक पदार्थों के सेवन से कई घर बर्बाद हो गये हैं। आने वाली युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाए इसके लिए लोगों को मादक पदार्थों के उत्पादन, बिक्री एवं सेवन को बंद करना होगा क्योंकि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं। अतः यह अति आवश्यक है कि नशामुक्त भारत अभियान में सवार्धिक संख्या में युवा जुड़े। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए नशामुक्त भारत अभियान में सभी युवाओं को योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निसिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के संदर्भ में विडियो दिखा कर जागरूक करने का कार्य भी किया गया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं को तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही साथ उनके बीच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया क्विज कंपटीशन भी किया गया जिसमें बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार तथा 20 सांत्वना पुरस्कार देकर के सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मी दुबे,मनोज कुमार पाण्डेय, रविन्द्र कुमार,अशोक रजक स्वास्थ्य कर्मी एवं सीनी संस्था से ओम प्रकाश शर्मा एवं अन्य मॉडल कॉलेज,चतरा के शिक्षक एवं कर्मियों का अहम योगदान रहा।

Related posts

काशी तमिल संगमम्-4.0 का 7वाँ दिन; सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों में दिखा उत्साह।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा किसान भवन में खरीफ कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 24 फरवरी को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 61वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

rktvnews

इंदौर:जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 सितंबर 26

rktvnews

एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा निर्देशित आकांक्षी जिला बांका द्वारा कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेंस एवं नेटवर्किंग आधारित उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment