RK TV News
खबरें
Breaking News

डीपीआईआईटी ने भारत में समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 19 जून।वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त करने के लिए, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म, योर स्टोरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह भागीदारी जमीनी स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों और ग्रामीण भारत में उभरती प्रतिभाओं का सहयोग करने के डीपीआईआईटी के दृष्टिकोण के अनुरूप है। सहयोग का उद्देश्य भारत परियोजना के तहत एआई-संचालित टूल, वेंचर लॉन्चपैड और क्षेत्रीय सफलता की गाथा कहने की पहल के माध्यम से 10 लाख उद्यमियों को सशक्त बनाना है।
यह पहल भारत के स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी प्रणाली के भीतर जुड़ाव को प्रोत्साहन देने के लिए प्रमुख स्टार्टअप कार्यक्रमों और डेवलपर-केंद्रित प्लेटफार्मों का भी लाभ उठाएगी। ये प्लेटफ़ॉर्म इनोवेशन शोकेस, संस्थापक-निवेशक नेटवर्किंग और एआई, जेनएआई, डेटा और ब्लॉकचेन जैसे उभरते क्षेत्रों में सहायता की सुविधा प्रदान करेंगे।
डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव श्री संजीव सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में अगली पीढ़ी के उद्यमियों को आगे बढ़ाने में समावेशी प्लेटफार्मों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी नेटवर्क, ज्ञान और सफलता की कहानियों तक पहुँच का विस्तार करेगी, विशेष रूप से वंचित क्षेत्रों के महत्वाकांक्षी प्रवर्तक के लिए, जिससे भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र बनाने में तेज़ी आएगी।
डीपीआईआईटी के उप सचिव राजेश कुमार और योरस्टोरी और द भारत प्रोजेक्ट की संस्थापक और सीईओ सुश्री श्रद्धा शर्मा ने दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Related posts

नमामि गंगे द्वारा दिल्ली में यमुना तट और गंगा बेसिन में गंगा घाटों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:अनुमंडल पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण को ले जारी किए कई दिशा-निर्देश।

rktvnews

बक्सर:पंचकोशी परिक्रमा के अवसर पर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: बाल विवाह,महिला एवं लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय बरडीहा में चला जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:05 जुलाई को राजद की स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 समारोह के उपलक्ष्य में आज पूरे जिले के 1555 ग्राम संगठनों (VOs) में विशेष कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment