RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: नहीं रुक रहे रघुपति के कदम,बारिश में भी किया जनसमपर्क।

“बड़हरा का बेटा आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत” प्रणाम बड़हरा सलाम” बड़हरा जन संपर्क अभियान जारी।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 18 जून।कोईलवर प्रखंड अंतर्गत बीरमपुर पंचायत गांव में मंगलवार को राजद नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव का जनसंपर्क अभियान बारिश के बावजूद भी नहीं रुका। भींग भींग कर हर घर पहुंचकर जन सम्पर्क किया। राजद नेता सह भावी विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव का बीरमपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल माला से स्वागत किया रघुपति यादव ने कहा कि अपनों से मिलें प्यार सम्मान स्नेह से अभिभूत हूं इसके लिए हृदय से आभार व धन्यवाद प्रकट करते हैं!
आपको बता दें कि विगत 9 जून से जन सम्पर्क अभियान शुरू हैं l। सोमवार को कायनगर पंचायत के ज्ञानपुर, मटीयारा पुरदिलगंज और कायमनगर में सभी घरों तक पहुंचकर तेजस्वी यादव के ऐतिहासिक ऐलान कों बताने के साथ क्षेत्र की जनसमस्या सुनकर निवारण करने का प्रयास किया।
मंगलवार को पंचायत बीरमपुर गांव में घुम घुम कर तेजस्वी की सरकार बनाने के लिए सभी ग्रामीणों से सम्पर्क कर आग्रह किया गया।रघुपति यादव ने बताया कि 17 महीना के शासनकाल का करीब 5:30 लाख लोगों की नौकरी देने के ऐतिहासिक कदम को बिहार के युवा नौजवान छात्र बिहार के महिला पुरुष कोई भुल नहीं पाया है सबको उम्मीद और विश्वास है कि तेजस्वी आएंगे तो बिहार की बदहाली में सुधार लायेंगे ,उद्योग धंधे नौकरी की बौछार करेंगे।बिहार में अपराधियों का तांडव दिन पर दिन बढता जा रहा है सरकार मूक दर्शक बनी हुई है प्रशासन चुप्पी साधी हुई है सबका भरोसा तेजस्वी यादव पर टिका हुआ है की बिहार को वही चलाएंगे।
जनसंपर्क के दौरान मनोज पाण्डेय,अजय यादव,साधू यादव, तारकेश्वर पासवान, राकेश पासवान, अर्जून यादव चंगनी यादव टपू कुमार,मदन यादव, सोल्जर कुमार, लोहा यादव, अनिल कुमार मौजूद रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत 1002 करोड़ रुपए की लागत से 1327 योजानाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, पटना स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के एकीकरण एवं स्वचालन योजना का बटन दबाकर किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं की है पार्टी :विनोद तावड़े

rktvnews

विधि कार्य विभाग में विधि के छात्रों की इंटर्नशिप।

rktvnews

देवघर:”सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अर्थ के अभाव से जूझने वाली जयपाली के घर की अर्थव्यवस्था ही बदल गई।

rktvnews

चतरा:कीर्तवर्धन सिंह, केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री,भारत सरकार ने नीति आयोग की निर्धारित विकास कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment