RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा आईटी और सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 जून।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय मे आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन हुआ। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह ने किया
उक्त कार्यशाला मे मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली सोशल मीडिया विभाग के रोहित उपाध्याय एवं प्रदेश सह संयोजक शिवनारायण ने कार्यशाला मे उपस्थित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी,संयोजक, प्रभारी, जिला सोशल मीडिया एवं सभी मंडल सोशल मीडिया टीम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव मे सोशल मीडिया का महत्व,भूमिका एवं कार्य प्रणाली के बारे मे विस्तार से बताया। सभी आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र के साथ किया गया।
वहीं मोदी सरकार के 11 साल – संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम को लेकर बैठक भी हुआ। बैठक में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रभारी अमरेन्द्र पांडेय ने सभी मंडल और पंचायत स्तर पर सरकार के उपलब्धियो को बताने, योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बताया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा सभी मंडलो के लिए कार्यक्रम प्रभारी की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में रामदिनेश यादव,राजकुमार कुशवाहा, ज्योति प्रकाश,धनंजय तिवारी,संतोष चंद्रवंशी, अनुपमा पम्मी, संजय कुमार सिंह,प्रतीक चंद्रवंशी, विजेन्द्र ठाकुर, संतोष तिवारी, शैलेश गुड्डू, हरेराम चंद्रवंशी, रामाकांत सिंह,जयंत किशोर,दीपक तिवारी, संतोष केसरी सहित सोशल मीडिया और आईटी कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

बेतिया:जिलाधिकारी ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पतिलार, बगहा-01 का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में बाल विज्ञान प्रदर्शनी का दो दिवसीय आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:12 सितंबर को नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नगर आयुक्त के समक्ष धरना।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नागरिकों से देश के हितों को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया।

rktvnews

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से सड़क सुरक्षा को ले की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment