RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:प्रेस क्‍लब सिवनी ने पेश की मिसाल।

गिफ्ट_अ_डेस्‍क अभियान में सहभागिता कर प्राथमिक शाला बम्‍हनी में उपलब्‍ध कराई 10 डेस्‍क।

RKTV NEWS/सिवनी (मध्यप्रदेश )15 जून ।जिला प्रशासन की ”गिफ्ट अ डेस्‍क” पहल में जिले के प्रेस क्‍लब पदाधिकारियों द्वारा भी सहभागिता करते हुय प्राथमिक शाला बम्‍हनी में अध्‍ययनरत बच्‍चों के लिए 10 डेस्‍क बेंच दान दी गई है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्‍टर संस्‍कृति जैन ने प्रेस क्‍लब के सभी मीडिया साथियों का अभिवादन कर जिला प्रशासन की ओर से धन्‍यवाद ज्ञापित किया।
कलेक्‍टर सुश्री जैन ने कहा कि जिले के मीडिया साथी लगातार सामाजिक सरोकारों के मुद्दे को शासन-प्रशासन के सामने लाकर प्रत्‍यक्ष-अप्रत्‍यक्ष रूप से समाज की सेवा करते हैं। प्रेस क्‍लब द्वारा आज स्‍कूली बच्‍चों के‍ लिए डेस्‍क-बेंच भेंट करना निश्चित रूप से जिले के अन्‍य दानदाताओं और प्रदेश के अन्‍य प्रेस क्‍लब के लिए प्रेरणास्‍त्रोत बनेगा। कलेक्‍टर सुश्री जैन ने उपस्थित ग्रामीणजनों को भी संबोधित कर कहा कि गांव का स्‍कूल हम सभी की सामूहिक जिम्‍मेदारी है कि वह बेहतर पढाई हो, गुणवत्‍तायुक्‍त भोजन मिले शिक्षक समय से उपस्थित हों और गांव का हर बच्‍चा स्‍कूल जाये। उन्‍होंने शिक्षकों से भी दुगनी मेहनत से बच्‍चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रयास करने की बात कही।
कलेक्‍टर सुश्री जैन ने प्रेस क्‍लब अध्‍यक्ष अयोध्‍या विश्‍वकर्मा, उपाध्‍यक्ष राकेश नागपासे सहित उपस्थित अन्‍य सभी मीडिया साथियों को आभार पत्र का वितरण किया। प्रेस क्‍लब के प्रयासों से ग्राम के अन्‍य दानदाताओं ने भी स्‍कूल को डेस्‍क उपलब्‍ध कराने की सहमति दी गई।
उल्‍लेखनीय है कि जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों की सुविधाओं के उन्‍नयन के लिए जनभागिदारी से डेस्‍क बेंच उपलब्‍ध कराने की दिशा में ”गिफ्ट अ डेस्‍क” पहल कलेक्‍टर सुश्री जैन के निर्देशन में चलाई जा रही है। इस पुनित कार्य में बडी संख्‍या में जिले के दानदाता सहभागिता कर रहे हैं। इच्‍छुक दानदाता https://sites.google.com/view/gift-desk/home में अपना पंजीयन कराकर अपनी इच्छानुरूप स्कूल में डेस्क गिफ्ट कर सकते हैं।

Related posts

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

भोजपुर:कांटे के मुकाबला में दरभंगा ने तिरहुत को 11 रनों से किया पराजित।

rktvnews

इंडिगो परिचालन संकट पर नागर विमानन मंत्रालय की कार्रवाई – हवाई किराया विनियमन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:व्यापार में कमिटमेंट का है सर्वाधिक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारतीय राष्ट्र के नवनिर्माण के सभी पक्षों पर गांधीजी के विचार काफी विचारणीय और समीचीन हैं : प्रो० आनन्द

rktvnews

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment