RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:जलजमाव की समस्या से निपटने से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें : मंत्री जिवेश कुमार

मंत्री नगर विकास विभाग द्वारा बुडको की समीक्षा बैठक आयोजित।

योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का दिया गया निर्देश।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)14 जून।मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) की परियोजनाओं की वृहद समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर द्वारा बुडको द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग जिवेश कुमार द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करें एवं जिन परियोजनाओं का कार्य 80% से अधिक हो गया है उसे प्राथमिकता के आधार पर इस माह के अंत तक पूर्ण करें।
इसके साथ ही आगामी बरसात में जल जमाव की संभावना वाले प्रोजेक्ट के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इसके साथ ही मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि योजनाओं का कार्य पूर्ण होने पर विभाग से शीघ्र आवंटन प्राप्त कर एजेंसी के लंबित भुगतान भी शीघ्र करें।

Related posts

रामगढ़:कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में गोठहुला में घर-घर झंडा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

हनुमानगढ़:नगर परिषद आयुक्त ने किया अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण।

rktvnews

हनुमानगढ़:सेवा पंखवाड़ा 2025: जिले में दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर सहित सहायक उपकरण वितरित।

rktvnews

प्रखंड स्तरीय बी एल ओ प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित।

rktvnews

नई दिल्ली:पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर ‘सिटीजन्स फॉर फ्रैटरनिटी’ का गहरा शोक और कड़ी निंदा।

rktvnews

Leave a Comment