RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गया:PK ने पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती, बोले – मोदी जी बिहार में आकर मजदूरों के पलायन के लिए श्रमिक ट्रेनों की घोषणा करते हैं, अगर उनमें दम है तो यही घोषणा गुजरात और महाराष्ट्र में कर के दिखाएं।

RKTV NEWS/गया(बिहार )13 जून।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत गया जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं। गया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी पर बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हाल ही में मधुबनी दौरे के दौरान घोषणा की थी कि सहरसा से एक नई श्रमिक ट्रेन शुरू की जाएगी। उन्होंने पीएम को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे गुजरात और महाराष्ट्र में भी यही घोषणा करें कि गुजरात से तमिलनाडु के लिए श्रमिक ट्रेन शुरू की जाएंगी। लेकिन उन्हें पता है कि अगर वे गुजरात में ऐसी घोषणा करेंगे तो कोई उन्हें वोट नहीं देगा। मोदी जी बिहार के भी प्रधानमंत्री हैं और गुजरात के भी। लेकिन गुजरात को गिफ्ट सिटी, सोलर पार्क, बुलेट ट्रेन दी गई और बिहार को सिर्फ श्रमिक ट्रेन दी गई, ऐसा भेदभाव क्यों? उन्होंने कहा कि जन सुराज और प्रशांत किशोर का साफ कहना है कि बिहार को ऐसी ट्रेनों की जरूरत नहीं है जिसमें हमारे बच्चे जानवरों की तरह बैठकर दूसरे राज्यों में काम करने जाएं, बिहार को अब बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की जरूरत है।

प्रशांत किशोर ने बताया जन सुराज से किसे मिलेगा टिकट, बोले – स्वच्छ छवि के लोगों को टिकट देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, अगर फिर भी किसी गलत व्यक्ति को टिकट मिल भी जाए तो जनता से अपील है कि उसे वोट मत दीजिए

प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी बड़ा ऐलान किया और कहा कि जन सुराज पार्टी से स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही टिकट मिले, इसके लिए जन सुराज हर संभव प्रयास करेगा। लेकिन जिस तरह हर प्रक्रिया में कोई न कोई खामी होती है, उसी तरह अगर जन सुराज से भी कोई गलत व्यक्ति टिकट पा जाता है तो प्रशांत किशोर जनता से उसे वोट न देने की अपील करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश में UPSC बहुत लंबी और कठिन प्रक्रिया के माध्यम से लाखों बच्चों में से IAS, IPS का चयन करता है, लेकिन क्या संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सभी आईएएस, आईपीएस अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे हैं? जन सुराज का साफ मानना है कि सभी 243 सीटों पर स्वच्छ छवि वाले लोगों को चुनाव जीतना चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों। जन सुराज का एक ही उद्देश्य है कि बिहार जीतना चाहिए।

Related posts

बक्सर पुलिस ने “दबंग” शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार🤪

rktvnews

नारनौल:नेहरू युवा केंद्र की ओर से मतदान जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:विश्वाचार्य डॉ धर्मेन्द्र बने कुलाधिपति,आचार्य कुल में खुशी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रथम चरण के 6 लोकसभा क्षेत्र में 88 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF और NDRF की टीम सक्रिय।

rktvnews

नवरात्रि पर विशेष।

rktvnews

Leave a Comment