RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वावधान में आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित।

न्यायिक पदाधिकारीयों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)06 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में आज ब्लड बैंक, रेड क्रॉस सोसाइटी, आरा के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया। जिसमें न्यायिक पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। प्रभारी सचिव-जिला विधिक सेवा प्राधिकार अमृता सिंह ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आह्वान पर रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार पांडा ने आमजन से अपील किया कि चिकित्सक के सलाह पर समय-समय पर रक्तदान जरूर करना चाहिए जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को ससमय रक्त की पूर्ति किया जा सके। रक्तदान करने से कोई नुकसान भी नहीं है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भविष्य में भी प्राधिकार के तत्वधान में किया जाएगा। रेड क्रॉस के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा को इस शिविर के लिए काफी सराहना किया गया। रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से विभा सिंह, सचिव, डा0 वीपी सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी, धर्मेंद्र कुमार पांडे डिप्लोमा लैब टेक्नीशियन, श्रेयांश कुमार, लैब टेक्नीशियन, राजेश सिंह, कर्मी, विकास कुमार कर्मी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदाता को धन्यवाद दिया।

Related posts

राजस्थान : शासन सचिवालय में 78वां स्वाधीनता समारोह।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रेखांकित किया, मीडिया एक पंजीकृत, मान्यता प्राप्त या गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं हो सकता।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 के लिए “वाइब्रेंट विलेज्स कार्यक्रम-II (वीवीपी-II) को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने सुंदरपुर बरजा में किया दो योजनाओं का शिलान्यास।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में वेद प्रचार सप्ताह संपन्न!इस प्रकार के आयोजन बच्चों को सुसंस्कृत बनाने के लिए बेहद जरूरी :प्राचार्या नीशू जायसवाल।

rktvnews

Leave a Comment