RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह कल करेंगे एकौना स्तिथ पावर ग्रिड में 220/132 केवी उपकेंद्र के विस्तार का शिलान्यास।

RKTV NEWS अनिल सिंह,08 मई।कल 9 मई को अपराह्न 1.15 में आरा के एकौना स्तिथ पावर ग्रिड में केंद्रीय विद्युत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री भारत सरकार सह सांसद आर के सिंह 220/132 केवी आरा उपकेंद्र के विस्तार का शिलान्यांस करेंगे। शिलान्यास समारोह में माननीय मंत्री के साथ आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह,संदेश विधायक किरण देवी,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधान परिषद् सदस्य अवधेश नारायण सिंह, आरा नगर महापौर इंदु देवी,उप महापौर पूनम देवी की भी गरिमामई उपस्थिति होगी।इस शिलान्यास समारोह के बारे में विज्ञाप्ति जारी कर पावर ग्रिड कॉपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने बताया की पावर ग्रिड आरा उपकेंद्र के विस्तार से उपकेंद्र की कुल क्षमता 560 एमवीए तक बढ़ जायेगी। यह निकटतम भविष्य में आरा उपकेंद्र के लोड की आवश्यकता को पूरा करेगा।पावर ग्रिड आरा उपकेंद्र की परिवर्तन क्षमता में वृद्धि भोजपुरवासियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात होंगी।इस परियोजना से ना सिर्फ भोजपुर बल्कि बक्सर और रोहतास जिले की भी बिजली की उपलब्धता में सुधार होगा। जिससे आरा के राष्ट्रीय ग्रिड का जुड़ाव और मजबूत होगा।

Related posts

राष्ट्रपति ने उच्च न्यायालय मणिपुर और मद्रास के न्यायाधीश को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में किया नियुक्त।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी की बैठक।

rktvnews

व्यंग्य 🤪पब्लिक पगला गयी है!

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:”बिहार आइडिया फेस्टिवल” में चमकी नवाचार की लौ।

rktvnews

भोजपुर:बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का शाखा सम्मेलन सदर अस्पताल परिसर में संपन्न।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 1968.87 करोड़ रुपये के उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment