RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा आरा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

व्यवसाय, सामाजिक जुड़ाव के साथ-साथ पीड़ितों की सेवा हमारा लक्ष्य: राजीव कुमार(शाखा प्रबंधक)

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आठ मई को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक जिला शाखा आरा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर कुल पांच सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया और आगे भी करने का संकल्प दोहराया। बताते चलें कि यह बैंक शिवगंज मोड पर लगभग 6 वर्षों से कार्यरत है। शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि शाखा से लगभग पांच हजार से ज्यादा लोग जुड़े हैं और सेविंग तथा फिक्स डिपाजिट का अत्यधिक लाभ उठा रहे हैं। उन्होने बताया कि हम केवल समाज में व्यवसाय नहीं कर रहे हैं , समाज के हर दुख सुख में सहयोगी बनना चाहते हैं और उसके साथ साथ सामाजिक गतिविधि में काम करने में अगर कुछ सहायक होते हैं तो हमारा सौभाग्य होगा। आज के पवित्र दिन पर पीड़ितों की सेवा का संकल्प लेते हुए अपना रक्त समाज की सेवा में समर्पित गया। और आगे भी प्रयास जारी रहेगा। रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष डॉक्टर प्रतीक की पहल पर इन लोगों ने रक्तदान मुहिम से जुड़े और सहयोग का संकल्प दोहराया है।
रक्तदान करने वालों में शंभू कुमार, धीरज कुमार, कृष्ण कुमार, सुधीर कुमार, सुप्रिया कुमारी आदि रही।

Related posts

देवघर:आपसी समन्वय के साथ श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित जलार्पण कराना हीं हमारी पहली प्राथमिकता:उपायुक्त

rktvnews

बिहार:भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे संसदीय समिति के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जनहित के कई मुद्दों को मजबूती से उठाया।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन, बक्सर,के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-XVIII में NCC कैडेटों का आगमन।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने किया राजकीय उर्दू पुस्तकालय, पटना के नये भवन का उद्घाटन।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एनआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

डॉ. ब्रायन ग्रीन ने ताजमहल का किया भ्रमण,कहा यहां की ऊर्जा और जिज्ञासा सचमुच प्रेरणादायक है।

rktvnews

Leave a Comment