RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधार्मिक

अमेरिका में भी की जा रही है गाय की पूजा।

अमेरिका के केलीफोर्निया राज्य के माउंट शहर में गाय माता “बहुला” की पूजा अर्चना करते त्रिपाठी दंपत्ति।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,08 मई। भारत में गाय को देवी का दर्जा प्राप्त है।हिंदू ग्रंथों के अनुसार गाय को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। पुराणों के अनुसार गाय में सभी देवताओं का वास माना गया है और मान्यताओं के अनुसार जिस तरह से देवी सुख और शांति प्रदान करती है उसी प्रकार गाय की पूजा करने से घर में सुख और शांति का वास होता है।इसी मान्यताओं और संस्कृति की झलक आस्था के रूप में मूल रूप से बनारस के निवासी वर्तमान में अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के माउंट हाउस शहर में रहने वाले एक बड़ी बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी में श्रेष्ठ पद पर कार्यरत संजय त्रिपाठी के घर में पूजा के उपलक्ष्य पर देखने को मिली जिसकी वीडियो और तस्वीरें उनके द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई है। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय के बारह घंटे के सामूहिक अखंड जाप के बीच विशेष वाहन से लाई गई सात वर्षीय गईया जिसका नाम बहुला की पूरे मनोयोग से त्रिपाठी दंपत्ति द्वारा पूजा और आरती की गई।त्रिपाठी दंपति द्वारा भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था को पाश्चात्य संस्कृति के बीच जीवंत रखना काफी सराहनीय और चर्चा का विषय है।

Related posts

गढ़वा:राष्ट्रीय डेंगू दिवस की कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

संचालनात्मक स्तर की चर्चा के लिए नौसेना के कमांडर कोच्चि में।

rktvnews

उड़ान देखना है देख सोने का!!!

rktvnews

बक्सर:मेगा ऋण शिविर “संकल्प” के प्रथम चरण का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:सीएमआर की शतप्रतिशत आपूर्ति को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment