RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक

पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रोस्टर के अनुसार चिकित्सक करें चिकित्सीय परीक्षण।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)02 जून।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक आहुत की गई।
जिला में दो बाल देख रेख एवं संरक्षण के संस्थान जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित हैं। पर्यवेक्षण गृह रेड क्रॉस भवन में किराये पर संचालित है। इसमें 07 से 18 वर्ष तक के विधि विवादित किशोर को किशोर न्याय परिषद, के आदेश से आवासित कराये जाते हैं। वर्त्तमान में 56 किशोर यहाँ आवासित हैं।
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान छपरा में किराये के भवन में संचालित है। इसमें 0 से 6 वर्ष तक के देख रेख वाले बच्चों को बाल कल्याण समिति के आदेश से आवासित कराये जाते हैं। वर्त्तमान में यहाँ 6 बच्चे आवासित हैं।
जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, परवरिश योजना, स्पांसरशिप योजना एवं पीएम केयर्स योजना संचालित है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कुल 6001 लाभुकों को भुगतान किया गया है।
बताया गया कि बाल कल्याण समिति सारण में मई माह में कुल 65 बालक/बालिकाओं को प्रस्तुत किया गया है। मई माह में 44 बालकों का पुनर्वासन किया गया है।
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान द्वारा 01 जनवरी 2024 से 15 मई 2025 तक कुल 16 बालक/बालिकाओं को दत्तक ग्रहण में दिया गया है। जिसमें 02 बालक/बालिकाओं को अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण एवं 14 बालक/बालिकाओं को देशीय दत्तक ग्रहण में दिया गया है।
जिलाधिकारी ने इन सभी संस्थानों के बेहतर साफ सफाई हेतु नगर निगम को आवश्यक सहयोग करने को कहा। पर्यवेक्षण गृह के जीर्णोद्धार कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित कराने को कहा गया।
बैठक में नगर आयुक्त,सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

मैं और मेरा की भावना से ऊपर उठकर जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधि – राष्ट्रपति

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों से वक्फ विधेयक पारित होने को ऐतिहासिक क्षण बताया।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल का अपतटीय गश्ती जहाज सजग सऊदी अरब के दम्मम में बंदरगाह पर पहुंचा।

rktvnews

बिहार: पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य की सहभागिता हेतु कलाकारों के चयन को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का होगा आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment