RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:बढ़ते तापमान का नहीं दिख रहा असर,महिला संवाद में महिलाओं का लग रहा जमावड़ा।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)01 जून।बिहार के गाँव –गाँव में जारी महिला संवाद कार्यक्रम में आकर देखने में यही लगता है कि आधी आबादी जो सपने देखती है उसे हकीकत में भी बदलती है ।गाँव की महिलाओं अपने परिवार और बच्चों के सुनहरे भविष्य को लेकर जो भी सपने देखे हैं उन्हें अब वो साकार होते हुए देख रही है। यह सब संभव हुआ है महिलाओं का आत्मबल एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की बदौलत l जीविका समूह से जुड़कर महिलाएं अपने सपनो को हकीकत में बदल रही हैं वही गैर जीविका दीदियाँ भी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर अपने जीवन में खुशहाली लाई हैं l महिला संवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का अपने जीवन में आये बदलाव, खुशहाली और सपनो को साकार होने की प्रेरणादायक संवाद अन्य दर्शकों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
18 अप्रैल से जारी महिला संवाद कार्यक्रम राज्य में हुए महिला स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण की दास्ताँ संवाद रथ द्वारा प्रस्तुत लघु फिल्मो के माध्यम से प्रदर्शित है l कार्यक्रम में राज्य सरकार की योजनाओं की सफलता पर आधारित फिल्म और लीफलेट तथा सफल महिलाओं की प्रेरणादायक संवाद सपनो को हकीकत में बदलने की तस्वीर पेश कर रहा है l सूर्यगढ़ा के मदनपुर गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में गीता देवी ने बताया कि कल तक वो दूसरों के खेत में मजदूरी करती थी लेकिन अब वो वही खेत बटईया पर लेकर अन्न उत्पादन कर रही हैं l अब वो मजदुर नहीं बल्कि खेत की मालकिन हैं l बड़हिया के अंजनी घाट में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में सोनामती देवी अपना अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि उनका अपना घर नहीं था l हर मौसम में उन्हें परेशानी उठानी पड़ती थी l जीवन जीना काफी कठिन हो गया था l लेकिन इंदिरा आवास के तहत मिले आवास ने उनके अपने मकान होने के सपने को साकार किया है l वो अब चाहती हैं कि विद्यालयों में शिक्षा सस्ती हो ताकि गरीबों के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें l महिला संवाद कार्यक्रम में इसी तरह की इच्छा एवं आकांक्षा तथा सपने सच होने की बातें हो रही है।
संवाद कार्यक्रम में सामाजिक कुर्तियों के उन्मूलन, महिला एवं बाल अधिकारों की रक्षा, ऋण की राशी का सही सदुपयोग और घरेलु हिंसा पर रोक के साथ ही एक –दुसरे को सहयोग के लिए महिलाएं संकल्प भी ले रही हैं।
रविवार को भी लखीसराय जिला के बड़हिया, पिपरिया और सूर्यगढ़ा में महिला संवाद कर्यक्रम का आयोजन जारी रहा l सूर्यगढ़ा प्रखंड में अमृतधारा जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मदनपुर गाँव में , मनोकामना ग्राम संगठन द्वारा बुधौली बंकर गाँव में, रक्षा ग्राम संगठन द्वारा छोरा राजपुर गाँव में, लक्ष्मी ग्राम संगठन द्वारा श्री किशुन गाँव में, रौशनी ग्राम संगठन द्वारा अलीनगर गाँव में, तिरंगा ग्राम संगटन द्वारा महेशपुर गाँव में , बड़हिया में विकास ग्राम संगठन दवारा पाली गाँव में एवं जीवन ग्राम संगठन दवारा अंजनी घाट गाँव में तथा पिपरिया प्रखंड में प्रगति जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा ओलिपुर गाँव एवं नारी उत्थान जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘शहीद स्मारक’ का उद्घाटन किया और धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर में मंत्रालय की सर्वोत्तम विधियों पर आयोजित प्रथम सम्मेलन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा के दो संकुल स्तरीय संगठनों को ‘SHG Federation Awards–2025’ में राष्ट्रीय सम्मान।

rktvnews

सफलता की कहानी:छत्तीसगढ़ :बकरी पालन बना आर्थिक सशक्तिकरण का आधार।

rktvnews

भगवान का अवतार भक्तों पर कृपा करने हेतु होता है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

बागपत:एफपीओ की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए तकनीकी व वित्तीय सहयोग तेज करने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment