RK TV News
खबरें
Breaking News

30 बिहार बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-V में उत्कृष्ट कार्यों हेतु विद्यालयों और कॉलेजों को किया गया पुरस्कृत।

प्रशिक्षण के दौरान ड्रोन सहित साइबर जागरूकता की दी गई जानकारियां।

कैडेटों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की की गई प्रस्तुति।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)30 मई।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी., बक्सर के तत्वाधान में कर्नल रितेश रंजन साहब के नेतृत्व में जी.बी. कॉलेज रामगढ़ (कैमूर) भभूआ में चल रहे दस दिवसीय शिविर के 9वे दिन कैंप कमांडेंट द्वारा प्रारंभिक सत्र में विद्यालय व कॉलेजों को उसके उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। कॉलेज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जी.बी.कॉलेज, रामगढ़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेट मधुलता शुक्ला द्वारा किया गया, जबकि सरकारी विद्यालय में +2 राज हाई स्कूल, डुमराँव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसके एन.सी.सी. पदाधिकारी डॉ० संजय रंजन सिन्हा है। प्राइवेट विद्यालय में डी.ए.वी. बक्सर को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर उपरोक्त विद्यालय के छात्र व एन.सी.सी. पदाधिकारी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। पुन कैडेटों के बीच नेतृत्व क्षमता, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, इन्द्रधनुष मिशन इत्यादि अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया तथा कैडेटों को नेतृत्व करने के लिये प्रोत्साहित किया। कैडेटों को ड्रोन के बारे में भी जानकारी दी गई जिसे उत्सुकतापूर्वक आत्मसाल करने का प्रयास किया।
साइबर जागरूकता के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई तथा साइबर क्राइम से कैसे बचे इस बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया। संध्या सत्र में आए हुये विभिन्न विद्यालय व कॉलेज के कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार की सभ्यता व संस्कृति की झलक प्रस्तुत किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर के प्रत्येक पीआई स्टाफ और ए.एन.ओ. का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

बिहार: प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच लिये गये निर्णयों से निवेश और विकास के नये रास्ते खुलेंगे : मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार विरासत विकास समिति के सभापति प्रेम कुमार ने भोजपुर जिले के धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला स्तरीय स्वीप कोषांग की बैठक में जिले में मतदान प्रतिशत 70% तक ले जाने का निर्धारित किया गया लक्ष्य।

rktvnews

FSSAIका FOASC वेब एप्लीकेशन अब क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

rktvnews

भोजपुर:शास्त्रीय संगीत सुनने से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है : ब्रजेन्द्र महाराज

rktvnews

भोजपुर: समय पर पहुंचे कार्यालय,नही तो होगी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment