RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)29 मई।उपायुक्त कीर्तिश्र गुरुवार की शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंची। इस दरम्यान उन्होंने रोस्टर पंजी, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, आईसीयू, एक्सरे रूम, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर, पेयजल, साफ सफाई, चिकित्सकों व दवाओं की उपलब्धता आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल प्रबंधक को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. दिनेश प्रसाद को देश में बढ़ रहे कोरोना के मरीजो को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारी दुरूस्त करने की बात कही साथ ही अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम, जीएनएम की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अस्पताल में मैन पावर समेत अन्य कमी से होने वाले परेशानी से अवगत कराने को कहा। ताकि सभी संसाधनो को दुरूस्त कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके।
मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहुर आलम, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल, समेत कई चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली: नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री ने किया नगर निकायों की 51 योजनाओं का उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर:वसंत पंचमी महोत्सव: ज्ञान, कला एवं संस्कृति का पर्व।

rktvnews

बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव, लहरिया परिधानों में महिलाओं ने लिया तीजोत्सव का आनंद।

rktvnews

पटना:अवकाश कुमार बने पटना के एसएसपी।

rktvnews

हर घर जल” योजनांतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी जनपद स्तरीय कार्यशाला का कलेक्ट्रेट लोक मंच पर किया गया आयोजन।

rktvnews

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम मोहड़ में बनाए गए स्थैतिक जांच नाका का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment