RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:परियोजना कार्य के सर्वेक्षण के लिए एसबी कॉलेज अर्थशास्त्र विभाग का दल हुआ रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा28 मई। वीर कुंवर सिंह विवि के एसबी कॉलेज के पीजी अर्थशास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023_ 25 के विद्यार्थी परियोजना कार्य के लिए रवाना हुए। जिले के विभिन्न प्रखंडो में प्रमुख समसामयिक, समाजिक, आर्थिक विषयों पर सर्वेक्षण कार्य को ले छात्र छात्राओं के दल को रवाना किया गया। विद्यार्थियों के दल को विभाग के शिक्षकों ने रवाना किया। विद्यार्थियों को सर्वे के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गयी। सहायक प्राध्यापक डॉ बिंकटेश्वर चौधरी ने विद्यार्थियों को पूरी निष्ठा के साथ परियोजना कार्य को पूरा करने को कहा। बतादें कि प्राथमिक आकड़ों को एकत्र करने और सर्वेक्षण कार्य के लिए छात्र-छात्राओं के बीच कई समूह बनाए गये है। साथ ही इस परियोजना कार्य की निगरानी को ले निर्देशक का गठन हुआ है।
सर्वे टीम के निर्देशक डॉ प्रियंका भारती, डॉ बिंकटेश्वर चौधरी, डॉ नमिता है। मौके पर डॉ पंकज कुमार, डॉ उमेश कुमार राय, डॉ राकेश कुमार चौधरी, डॉ अशोक तिवारी सहित कई शिक्षक थे।टीम में बालक वर्ग में शत्रुघ्न, धनजीत, आकाश, उत्तम, विकाश, अभिषेक, कृष्णा, हर्षित, नीतिश, पंकज, रवि, श्रीशांत, चंदन, शशि और बालिका वर्ग से नेहा, स्वेता, प्रिया, चंदा कुमारी शामिल है। ग्रामीण रोजगार और शिक्षा पर डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के प्रभाव का मूल्यांकन अध्ययन पर विद्यार्थी सर्वे करेंगे।

Related posts

रामगढ़:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिविरों का हुआ आयोजन।

rktvnews

47वां सिविल लेखा दिवस कल नई दिल्ली में मनाया जायेगा।

rktvnews

एनटीपीसी ने प्रतिभा विकास के लिए वैश्विक मान्यता प्राप्त की और एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2024 में तीसरा स्थान अर्जित किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

कटिहार: सहायक थाना अध्यक्ष ने जान जोखिम में डाल कई की बचाई जान।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले सीएससी वीएलई ऑपरेटर का निबंधन होगा रद्द।

rktvnews

Leave a Comment