RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:किसी को सीपीआर कैसे और कब करे? मेदांता से आए डॉक्टरों ने दिए कई टिप्स।

रोटरी क्लब आरा ने आयोजित किया आरा कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)27 मई।रोटरी क्लब आरा के द्वारा आरा कलेक्ट्रेट के सभागार में मेदांता से आए डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से बचने के लिए कई टिप्स दिए । साथही सीपीआर कैसे करें?
उसको प्रैक्टिकल करके बताया भी। इस कार्यक्रम में 120 सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। मौके पर
मेदांता अस्पताल टीम के डॉक्टर संजीत कुमार, वरिष्ठ सलाहकार और कुंदन कुमार (समन्वयक) की अहम भूमिका रही। संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि आए दिन लोगों को सुनने में आता है कि अचानक कोई गिरा और मौत हो गई।
मुझे बहुत खुशी है कि मेदांता अस्पताल की टीम ने 27 मई को कलेक्ट्रेट के सभागार में आकार और सभी को प्रेक्टिकल करके यह बताया कि किसी को अगर हार्ट अटैक आ जाए तो सीपीआर कैसे करें जिससे उसकी जान बच जाए। सीपीआर करने की जो भी टिप्स लोगों ने सीखी उनको रोटरी क्लब के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । इस अवसर पर संबोधित करने वालों में
रोटरी क्लब के के.आर. सिंह (एजीई), रामेश्वर प्रसाद, डॉक्टर अर्चना सिंह, सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रतीक, अरविंद सिंह, दिलीप सिंह, पंकज प्रभाकर, अखिलेश्वर प्रसाद (कोषाध्यक्ष), मंजीत आनंद, राजेश कुमार, चौधरी सुरेश सिंह, अवधेश कुमार पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया। मौके पर मुख्य रूप से शशि शेखर एडीएम भोजपुर ,बलदेव चौधरी (एडीएम, लोक निवारण, भोजपुर), सिद्धार्थ केशरी, (ईडीसी) उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : दो शराबी हंगामा करते गिरफ्तार! गये जेल।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने को प्रदेश महासचिव ने की बड़हरा के पदाधिकारियों से मुलाकात।

rktvnews

युवाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

बिहार: नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 में एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में पदक जीतने वाली मनु भाकर और सरबजोत सिंह को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 अक्टूबर 24

rktvnews

बागपत:कौशल विकास केन्द्र अग्रवाल मण्डी टटीरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment