RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:फूड एंड फन फेस्ट का आयोजन छात्रों के समग्र विकास के लिए: चेयरमैन डॉ आदित्य विजय जैन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मई। बुधवार को जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज द्वारा फूड एंड फन फेस्ट का आयोजन किया गया l जिसमें एमबीए,बीबीए, बीसीए के छात्रों ने भाग लिया l कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर इंदु देवी, डॉ एस के रूंगटा , चेयरमैन डॉ आदित्य विजय जैन, वाइस चेयरमैन सीपी जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस आयोजन से छात्रों ने दर्जनों खाने पीने के और फन गेम्स के स्टाल लगाए थे ।चेयरमैन डॉ आदित्य विजय जैन ने कहा कि जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज हमेशा छात्रों के समग्र विकास के लिए,उनके भविष्य के लिए विभिन्न प्रकार का आयोजन करता रहा है l प्राचार्य डॉ तुषार आर्य ने कहा कि कॉलेज छात्रों में उद्यम को प्रोत्साहित करने के लिए थ्योरी व प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए ये आयोजन किया गया। प्रमुख उपस्थिति में डा साबिता रुंगटा,ई धीरेंद्र कुमार सिंह,डा एस के रूंगटा,डॉ आदित्य विजय जैन, सीपी जैन, अरिहंत विजय जैन, प्रबंधक सिद्ध विजय जैन, प्रधानाचार्य – डॉ प्रोफेसर तुषार आर्य,प्रो नीरज कुमार, , डॉ सावित्री तिवारी, प्रो ओम कुमार, प्रो अरुण मिश्रा, प्रो राहुल आनंद, प्रो सौरव कुमार, प्रो रंजन मिश्रा, प्रो प्रीति पांडे सहित अभिभावकगण एवं सैकड़ों छात्र शामिल रहे।

Related posts

भोजपुर:ऐतिहासिक महराजा कालेज में प्राचार्या प्रो कनकलता ने फहराया तिरंगा।

rktvnews

वस्त्र मंत्रालय ने तकनीकी वस्त्र के विभिन्न क्षेत्रों में 103 करोड़ रुपये मूल्य की 11 अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

26 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

सारण पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ की कार्रवाई।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों के लिए सिंगल विंडो एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर लॉन्च किया।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment