RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:व्यवसायी सुरक्षा आयोग का गठन हो : सांसद सुदामा प्रसाद

13 जुलाई को रविन्द्र भवन पटना में होगा प्रथम व्यवसायी संघ का राज्य सम्मेलन।

बिहार के सभी जिलों से शामिल होंगे व्यवसायी।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)21 मई।13 जुलाई को रविन्द्र भवन पटना में होने वाले प्रथम राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर आरा परिसदन में व्यवसायी संघ भोजपुर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई!बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व संचालन मु०अब्दुल बहाब उर्फ मुन्ना जी ने किया!बैठक में राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर विस्तृत बातचीत की गई!
बैठक में व्यवसायियों ने अपनी समस्याओं और व्यवसाय से संबंधित बिहार की वर्तमान स्थिति को रखा और कहा कि समय आ गया बिहार को बदलने का!
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला सचिव और आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि बढ़ती महंगाई और जनता की घटती क्रय शक्ति के कारण बाजारों में सन्नाटा है सिर्फ शादी विवाह के अवसर पर हीं बाजारों में रौनक दिखाई देती है!बिहार और केन्द्र सरकार के गलत फैसलों और विभिन्न सरकारी विभागों की मनमानी के चलते सिर्फ व्यापारी ही नहीं आम जनता भी काफी परेशान है!बिहार की नीतिश-भाजपा की सरकार के न्याय के साथ विकास का नारा पूरी तरह फेल है!क्योंकि बेगूसराय के नौला में खाना बनाने वाले सुजीत साह की शराब माफिया द्वारा हत्या कर दी गई व नौगछिया में किराना व्यापारी विनय गुप्ता,गोपालगंज में गल्ला व्यवसाई हत्या, आरा व पटना के तनिष्क शोरूम में करोड़ों रुपया की लूट मुजफ्फरपुर में सोना-चांदी की दुकान में दिनदहाड़े लूट की गई!बिहार में राजनीतिक मानचित्र पर अपराधियों का कब्जा हो गया है और यह सरकार अपराध को लगाम लगाने में पूरी तरह से फेल हो गई है इसलिए व्यवसायियों को बेहतर व्यवसाय व सुरक्षा के लिए व्यवसायी सुरक्षा आयोग बनाया जाए ताकि बेहतर व्यवसाय हो सके ऐसी स्थिति में बिहार के व्यवसायियों को एक नये बिहार की जरूरत है!
बैठक को व्यवसायी संघ भोजपुर के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद साह,उमाशंकर सिंह,श्री निवास यादव,कृष्णा प्रसाद केशरी,भोला यादव,दीपक कुमार, मनोज कुमार साह,कृष्णा सिंह,रवि यादव,रविन्द्र रजक,राहुल कुमार सिंह,भोला प्रसाद गुप्ता,विजय कुमार गुप्ता हिमांशु कुमार,महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक: राजस्व संग्रह में प्रगति, अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

महिला कालेज,आरा में दर्शनशास्त्र के महत्व पर विभागीय व्याख्यान!दर्शनशास्त्र अध्यात्मवाद का मूल है प्राचार्य प्रो आभा सिंह।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से गोपनीय शाखा प्रभारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर: स्वास्थ्य विभाग का उन्मुखीकरण कार्यक्रम मेयर और वार्ड पार्षद के साथ संपन्न।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय स्थित कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर :आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा थे डा श्रीकृष्ण सिंह : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment