RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आर्थिक आधार पर होना चाहिए आरक्षण : पूनम सिंह

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)21 मई। मंगलवार को जिले के डुमरिया पंचायत के पकड़ी गांव में राष्ट्रीय सवर्ण क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूनम सिंह ने आरक्षण की बात पर कहा कि आरक्षण जातिगत नहीं होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए जिससे हमारे सवर्ण समाज को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।हमारे पूर्वजों ने देश के लिए बहुत बड़ी कुर्बानी दी है लेकिन आज सवर्ण समाज को वर्तमान समाज कोई मान सम्मान नहीं दे रहा है ।पूनम सिंह ने दीप प्रज्वलित करके सवर्ण एक जूटता का संकल्प लिया और एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि आरक्षण एक अभिशाप है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के बातों को उल्लंघन करते हुए राजनीतिज्ञो ने 10 वर्ष से इसे बढ़ाकर 77 वर्ष कर दिया लेकिन आरक्षण खत्म नहीं हुआ ।आरक्षण एक बैसाखी बनकर रह गया है।जातिगत आरक्षण एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है जिसके जरिए सवर्ण को रोजगार एवं व्यवसाय से वंचित कर दिया गया है। रोजगार एवं व्यवसाय से पीड़ित होने के कारण सवर्ण के शादी विवाह में रुकावट आ गई है। ऐसा कर सवर्ण की जनसंख्या पर आघात किया गया है जिसका परिणाम होगा कि सवर्ण समाज विलुप्त हो जाएगा। पूनम सिंह ने ई डब्ल्यू एस में उम्र में छूट, प्रमोशन में छूट, फीस में छूट इत्यादि के समान अधिकार की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो बिहार एवं अन्य राज्यों में आंदोलन करूंगी इस आंदोलन में सहयोग देने का आश्वासन के साथ जितेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, अलख पांडे, रंजीत पांडे, मनोज सिंह ,मृत्युंजय सिंह ,राजू दुबे, पप्पू सिंह ,हरेंद्र सिंह इत्यादि लोगों ने सहयोग देने का शपथ लिया

Related posts

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में उद्योग विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 20 मई को चंडीगढ़ जाएंगे।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत विकास हेतु क्लस्टर योजना की प्रगति की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर मे 30 पीस बीयर के साथ एक गया जेल।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट

rktvnews

उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने के लिए किये जाएं प्रभावी प्रयास: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment