RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)21 मई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में राज्य योजना अनावद्ध निधि अंतर्गत योजनाओं के चयन हेतु जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई।
बैठक में विभिन्न विभागो से प्राप्त अनावद्ध निधि से कार्यान्वयन हेतु कुल 123 योजनाओं को रखा गया। जिसमें चापाकल अधिष्ठापन कार्य, पीसीसी पथ निर्माण, सोलर आधारित स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन कार्य, पुल, पुलिया, बाउण्ड्रीवाल, शौचालय, सामुदायिक भवन का निर्माण व अन्य योजनाओं जो माननीय एवं अन्य पदाधिकारियों से प्राप्त हुआ है के संबंध में पारित करने हेतु विचार विमर्श की गई। उपायुक्त चतरा द्वारा निदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 की योजनाएं जो पूर्ण अभी तक नही किया गया है उसे पूर्ण करने का निदेश सभी संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, जिला योजना पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिचाई प्रमण्डल, कार्यपालक अभियता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, चतरा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:03 मार्च को हायाघाट के सिधौली पंचायत में किया जाएगा विधिक जागरूकता!कार्यक्रम में 09 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दी जाएगी जानकारी

rktvnews

भोजपुर: जिला जज ने आरा स्टेशन परिसर में किया निर्धनो व जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य का पहला एम.एस.एन.सी.यू. मॉडल सदर अस्पताल, चतरा में शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ में अग्रणी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर:माले ने फिलिस्तीनी जनता के साथ राष्ट्रीय एकजुटता दिवस के तहत आरा में मार्च निकाला।

rktvnews

Leave a Comment