RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 1002 करोड़ रुपये लागत की 1327 योजनाओं का किया गया शिलान्यास।

सारण जिला के विभिन्न नगर निकायों की 47.27 करोड़ रुपये लागत की 50 योजनाओं का भी हुआ शिलान्यास।

RKTV NEWS/छपरा (सारण )20 मई।आज मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत सम्पूर्ण राज्य के विभिन्न नगर निकायों की कुल 1002 करोड़ की लागत की 1327 योजनाओं का शिलान्यास पटना में किया गया।
इन योजनाओं में सारण जिला के विभिन्न नगर निकायों की कुल 47.27 करोड़ रुपये लागत की 50 योजनायें शामिल हैं।
शिलान्यास की गई योजनाओं में छपरा नगर निगम से संबंधित 13 योजनाएं, नगर पंचायत परसा की 5, नगर पंचायत रिविलगंज की 5, नगर पंचायत सोनपुर की 4, नगर पंचायत एकमा की 8, नगर पंचायत दिघवारा की 1, नगर पंचायत मढ़ौरा की 3, नगर पंचायत मशरख की 3, नगर पंचायत मांझी की 4 एवं नगर पंचायत कोपा की 4 योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बुडको को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है।
इस कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग सभी संबंधित जिलों में किया गया। समाहरणालय सभागार , छपरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मंत्री विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री सारण जिला सुमित कुमार सिंह,माननीय विधान पार्षद सच्चिदानंद रॉय, मेयर छपरा नगर निगम,अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

जयपुर:अंगदान जागरूकता के लिए रोड शो का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:यूनिसेफ ने सराहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल को।

rktvnews

सारण:शत प्रतिशत जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र करें निर्गत सांख्यिकी विभाग के अधिकारी: डीएम

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में दूरदर्शन की एंट्री।

rktvnews

भोजपुर:आरा में 77वें गणतंत्र दिवस पर भगवती शिशु प्रभात शिक्षा केन्द्र में देशभक्ति, संस्कार और संस्कृति का दिखा भव्य संगम।

rktvnews

Leave a Comment