RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:विश्व बैंक की मदद से संचालित परियोजनाएं समय से पूरी हों : एमडी

विश्व बैंक प्रतिनिधि मंडल ने की प्रबंध संचालक श्री भोंडवे से भेंट।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)15 मई।विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम, मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के आयुक्त सह प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे से भोपाल के पालिका भवन में सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान श्री भोंडवे ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि विश्व बैंक की सहायता से संचालित परियोजनाएं उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित की गई हैं और शेष निर्माण कार्य भी तीव्र गति से पूर्ण किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में संचालित योजनाओं को निश्चित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।
विश्व बैंक की सहायता से मध्यप्रदेश में विभिन्न शहरी अधोसंरचना परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनमें धरमपुरी, भेड़ाघाट और शाजापुर में सीवरेज परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है, जबकि छिंदवाड़ा सीवरेज परियोजना अंतिम चरण में है और शहडोल में यह कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अलावा बुरहानपुर और खरगौन में जल प्रदाय परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और सेवढ़ा जल प्रदाय परियोजना पर कार्य तेजी से किया जा रहा है।
बैठक में विश्व बैंक मिशन की ओर से रघु केशवन, रिद्धिमान साहा, ज्योति नायर और डी.एम. मोहन ने भाग लिया। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की ओर से प्रमुख अभियंता आनंद सिंह और उप परियोजना संचालक (तकनीकी) शैलेन्द्र शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रदान की। मिशन के समन्वय की जिम्मेदारी तकनीकी अधिकारी कमलेश भटनागर द्वारा निभाई गई।

Related posts

पहलगाम : हमला पाकिस्तान प्रायोजित, लेकिन क्या केंद्र सरकार की नाकामी कुछ कम है?

rktvnews

बक्सर:मेगा ऋण शिविर “संकल्प” के प्रथम चरण का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रायपुर की पहली महिला विधायक स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘लेखक गांव’ में हिंदी साहित्य में योगदान के लिए डॉ सत्यवान सौरभ को किया सम्मानित।

rktvnews

रांची:दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर पूजा पंडाल समितियों के साथ बैठक।

rktvnews

बागपत:राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों की आमदनी हो रही दुगनी।

rktvnews

Leave a Comment