RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा के नर्तक राजा कुमार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा मिला स्वर्ण पदक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मई।शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में भोजपुर का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर बहुत तेजी से अंकित हो रहा है। यहाँ के युवा नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहें हैं। ऐसी ही एक नई उपलब्धि से आरा के युवा कथक नर्तक राजा कुमार ने जिले का मान बढ़ाया है।राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छठे दीक्षांत समारोह में कथक नर्तक राजा कुमार को मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स कथक में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक एवं पंडित कल्याण दास महंत स्मृति कथक एवं भरतनाट्यम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। यह स्वर्ण पदक उन्हें राज्यपाल मंगू भाई पटेल मध्य प्रदेश द्वारा प्रदान किए गए। राजा कुमार शिवगंज निवासी रमेश कुमार के तृतीय पुत्र हैं। राजा कुमार पटना दूरदर्शन के ग्रेडेड आर्टिस्ट हैं। राजा कुमार गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत गुरु बक्शी विकास द्वारा कथक नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कथक के क्षेत्र में राजा कुमार को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हैं एवं कई महानगरों में कथक की प्रस्तुति कर भोजपुर जिला का नाम रौशन किया है। वर्तमान में राजा कुमार बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनिग होकर विद्यालय अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। राजा कुमार की इस उपलब्धि पर विदुषी बिमला देवी, गुरु बक्शी विकास, शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव, दयानाथ उपाध्याय, विदुषी डॉ. जया जैन समेत संगीत जगत के कई लोगों ने बधाई दी है। वहीं आरा के ही कथक नर्तक अनिष कुमार ने दूसरा सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है। अनिष कुमार भी बिहार लोक सेवा सेवा आयोग द्वारा चयनित होकर विद्यालय अध्यापक के पद कार्यरत हैं।

Related posts

डा नगेंद्र प्रसाद ‘मोहिनी’ की जयंती पर दिया गया सांगितिक तर्पण, अर्पित की गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

भोजपुर : पहली सोमवारी को गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

भोजपुर:उधमिता जागरूकता के तहत महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

प्रभारी मंत्री, नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी सहित सभी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश और लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल!छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा डे-एनयूएलएम के सामुदायिक संगठकों की मानदेय में प्रतिमाह 3000 रूपए की वृद्धि को मिली स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment