RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

निर्माणाधीन थाना भवन का मुख्यमंत्री द्वारा किया गया शिलान्यास!शिलान्यास बना चर्चा का विषय।

शीलापट्ट का अनावरण करते करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 04 मई।भोजपुर जिले के करनामेपुर ओपी थाना के निर्माणाधीन मॉडल थाना भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ऑनलाइन किया गया। करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने नारियल फोड़कर तथा पूजा अर्चना करके शिलापट्ट का अनावरण किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, पुसअनि हरि दर्शन सिंह, अन्य थाना कर्मी, पुलिस बल सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 684.17 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 108 थाना भवन सहित कुल 150 पुलिस भवनों का शिलान्यास आज 4 मई 2023 को विशेष सुरक्षा दल केंद्र, डॉ श्रीकृष्ण सिंह पथ, पटेल गोलंबर, पटना से पूर्वाहन 11:35 बजे किया। विदित हो कि बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा करनामेपुर ओपी थाना भवन का निर्माण परसौङा गांव में लगभग एक एकड़ भूमि में शाहपुर-करनामेपुर सड़क के किनारे किया जा रहा है। निर्माणाधीन मॉडल थाना भवन लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। निर्माणाधीन थाना भवन का शिलान्यास लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts

भोजपुर : पाॅच अभियुक्त गिरफ्तार, रेल पुलिस को सुपुर्द।

rktvnews

पुलिस ने चोरी मामले के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर आरा की सौम्या कुमारी को मिला पत्रकारिता में गोल्ड मेडल, राज्यपाल के हाथों हुई सम्मानित।

rktvnews

शिव पार्वती विवाह कलयुग की सहज साधना है जिसका श्रवण मोक्षदायी है:आचार्य धर्मेंद्र

rktvnews

महावीर जयंती पर विशेष:एक फूल खिला अलबेला।

rktvnews

रामगढ़:नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पिछड़े वर्ग की जातियों के अध्ययन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment