RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रभारी मंत्री के आरा आगमन पर किया स्वागत।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)07 मई।बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सह भोजपुर जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला मे आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया।
प्रभारी मंत्री का भोजपुर जिला प्रवेश द्वार कोईलवर से आरा परिसदन तक स्वागत किया गया।उनके अभिनंदन मे सड़क किनारे पोस्टर-बैनर लगे थे।
आरा परिसदन पहुंचते ही भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओ ने अपने प्रभारी मंत्री का अभिनंदन किया।प्रभारी मंत्री ने सभी के अभिनंदन को स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया।उन्होने एनडीए नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की समस्याओं से उन्हे अवगत कराने की बात कही।उन्होने कहा कि केन्द्र और बिहार सरकार की सारी योजनाओं को एनडीए कार्यकर्ता घर घर पहुंचाएंगे। डबल इंजन की सरकार सबका विकास कर रही है और 2025 मे नीतीश कुमार के नेतृत्व मे एनडीए 225 पार सीट जीतेंगी।
कार्यक्रम में संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार चंद्रवंशी, नरेन्द्र तिवारी, ममता सिंह,रामदिनेश यादव,निशांत सिंह सेंगर,ठाकुर दयाल राम,विमलेश सिंह,विभु जैन,रंगबहादुर यादव,पुनम कुशवाहा, सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित भाजपा कार्यकर्ता थे।

Related posts

भोजपुर पुलिस की 112 की सेवा में 15 मोटर साईकिल शामिल,सेवाओं में होगा इजाफा।

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना महिलाओं को बनाएगी आर्थिक रूप से मजबूत।

rktvnews

मोतीहारी:बाल हृदय रोग से ग्रसित जिले के 11 बच्चे इलाज हेतु पटना रवाना।

rktvnews

इन 4 तरीकों को अपनाकर पुरुष बढ़ा सकते हैं अपनी फर्टिलिटी :डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा की दिलाई गई शपथ।

rktvnews

भारतीय राजनीति की ‘मिसाल जोड़ियां’ ।

rktvnews

Leave a Comment