RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर का उद्घाटन राज्यपाल रमन डेका करेंगे।

7 से 16 मई तक आयोजित होनेवाले समर कैंप में 270 से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के प्रयास से विवि में पहली बार हो रहा है ऐसा आयोजन।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 06 मई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में 7 मई से 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और विवि के कुलाधिपति रमन डेका करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. उज्जवला सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। इसके लिए 270 विद्यार्थी पंजीयन करा चुके हैं। कुलाधिपति महोदय इस दौरान विश्वविद्यालय के सभी संकायों का निरीक्षण भी करेंगे। समर कैंप में सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन, लोकसंगीत, अवनद्धवाद्य, कथक, भरतनाट्यम, लोकनृत्य, माटीकला, चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
पदभार ग्रहण करने के बाद कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही हैं। उनके विशेष प्रयासों से पहली बार विश्वविद्यालय में नवाचार अंतर्गत ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर (निःशुल्क समर कैंप) का आयोजन 7 मई से 16 मई तक हो रहा है। इसका समय सुबह 8 से 9.30 बजे तक रहेगा। इसका उद्घाटन 7 मई की शाम 4.55 बजे होगा‌।
कुलपति डॉ. शर्मा के पदभार ग्रहण करने के उपरांत विश्वविद्यालय परिसर में कुलाधिपति का प्रथम आगमन हो रहा है। उनके आगमन के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय द्वारा कैंपस 02 स्थित ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। उक्त समर कैंप के आयोजन से खैरागढ़ शहर के साथ-साथ, आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी लाभान्वित होंगे तथा कला के प्रति उनका आकर्षण बढ़ेगा। जिससे निश्चय ही विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वहीं ग्रामीण अंचल के बालक कलात्मक गुणों से लाभान्वित होंगे। इस प्रकार के कार्यक्रमों से निश्चय ही विश्वविद्यालय का प्रचार-प्रसार भी होगा। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय भारत ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है। स्थानीय स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को लाभान्वित करने तथा विश्वविद्यालय में पढ़ाये जा रहे कला संबंधी पाठ्यक्रमों के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से कुलपति डॉ. शर्मा के इस प्रयास से काफी लाभ होगा।

Related posts

दुमका: जिला के 8 युवक युतियां डीडीयू-जीकेवाई के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए हजारीबाग और जमशेदपुर रवाना।

rktvnews

भोपाल :वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला:झारखण्ड पवेलियन में खूब पसंद किया जा रहा है झारखण्ड का पारम्परिक परिधान।

rktvnews

भारतीय फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय व्यापार मेला 2024 के 43वें संस्करण में हिस्सा लिया।

rktvnews

संगीत सभा में घुंघरू व तबले की युगलबंदी ने समां बांधा ।

rktvnews

केंद्र एपीडा द्वारा बासमती चावल के लिए पंजीकरण-सह-आवंटन प्रमाणपत्र (आरसीएसी) जारी करने के लिए फ्री ऑन बोर्ड (एफओबी) मूल्य की समीक्षा पर विचाराधीन।

rktvnews

Leave a Comment