RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:RYA के 9वाँ राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला कमेटी की बैठक आयोजित।

सरकार द्वारा थोपी गई तबाही और बर्बादी के दौर के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा बिहार के युवाओं को गांव गांव संगठिक कर बदलाव के मुहिम को तेज करेगी: शिवप्रकाश रंजन(अगिआंव विधायक)

इंकलाबी नौजवान सभा गाँव से लेकर शहर तक रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि को लेकर चलाएगा अभियान:निरंजन केशरी( RYA जिला अध्यक्ष)

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)06 मई।इंकलाबी नौजवान सभा(RYA) का 9वाँ राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक माले जिला कार्यालय स्थित सभागार में की गई जिसमें मुख्य अतिथि RYA के राज्य सचिव व अगियांव विधायक शिवप्रकाश रंजन शामिल हुए।
बैठक में संगठन विस्तार सहित प्रखंड सम्मेलन,जिला सम्मेलन और नौजवानों के बेहतर भविष्य,रोजगार सहित नौजवानों के चल रहे आंदोलनों पर बात चित हुई।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव व अगियांव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि नौजवानों के सपनों और आकांक्षाओं पर मौजूदा सरकार बुलडोजर चला रही हैहद तो तब हो गई जब देश के नौजवान रोजगार की तलाश में अमेरिका गए पर वहां से हमारे नागरिकों को अपराधियों जैसे सलूक करते हुए जंजीरों और बेड़ियों में वापस भेजा।लेकिन सत्ता में बैठी मोदी सरकार और उनके सहयोगी पार्टियों ने निंदा तक नहीं किया।
वही बेरोजगारी जानलेवा होते जा रही है और नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।यह क्रूर सरकार नौजवानों के सपने और सवालों को हल करने के बजाय उन्हें धार्मिक नफरत और उन्मादी बनाने पर उतारू है।
RYA जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी ने कहा कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 28 नागरिकों के जान गंवाने के बाद भी अपनी जवाबदेही से बच कर इसे भी हिंदु – मुस्लिम कर नफरत पैदा कर रही है।इससे सावधान रहना होगा
इसके साथ ही बिहार की मौजूदा सरकार भी 19 लाख नौजवानों को रोजगार देने की बात कही थी पर अब पढ़े लिखे नौजवान दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं जो थोड़ी बहुत बहालियां निकली भी तो पेपर लीक की भेंट चढ़ गई।इसलिए आने वाले दिनों में हमें इन सबके खिलाफ बदलाव की मुहिम को तेज करना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी,जिला सहसचिव विशाल कुमार,अखिलेश गुप्ता,राजू राम,हरिनारायण साव,सोशल मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार,रितेश पासवान,अप्पू यादव,चंदन कुमार,इमरान अली,पंकज कुशवाहा,कमलेश कुमार,कामेंद्र कुमार,मनमोहन कुमार,रणजीत कुमार,पिंटू कुमार,मनोज कुमार सहित दर्जनों नौजवान मौजूद थे

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ घाटशिला विधानसभा उपचुनाव, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

मध्य प्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बक्सर विधान सभा एवं राजपुर विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:जिला परिवहन पदाधिकारी ने गिरिडीह बस स्टैंड के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया।

rktvnews

झारखंड:झामुमो आदिवासियों की नहीं है, घुसपैठियों की पार्टी बन गई : हिमंता बिस्वा सरमा

rktvnews

बक्सर: जिलापदाधिकारी ने निर्माणाधीन पंचायत भवन निमेज का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment