RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:वनडे फाइनल मैच में उपविजेता बनी गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)06 मई।जमुई फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा रेड हिट चैलेंजर कप में गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी भोजपुर की टीम उपविजेता बनकर लौटी, फाइनल मुकाबला मेजवान टीम जमुई के साथ खेला गया था, पहले हाफ में दोनों ही टीम का स्कोर 0- 0 की बराबरी पर खत्म हुआ, दूसरे हाथ के अंतिम मिनट में जमुई की टीम एक गोल करने में सफल हुई और भोजपुर टीम को उपविजेता कप से ही संतुष्ट करना पड़ा! अच्छा खेल का प्रदर्शन करने पर भोजपुर टीम के प्राची तिवारी, छवि कुमारी, मानसी केसरी और समृद्धि गुप्ता को जमुई के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर एस. एन. झा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया, टीम कोच अमृत राज अपने टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी खुश थे, विजेता बनकर वापस लौटी टीम को हौसला बढ़ाने हेतु अकादमी के सचिव राजीव रंजन सिंह ने कहा हार जीत कोई मायने नहीं रखता मायने रखता है तो खिलाड़ियों का प्रदर्शन, अच्छे प्रदर्शन करने पर उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी, वही मौके पर उपस्थित भोजपुर फुटबॉल संघ के सचिव रविंद्र कुमार, रेफरी राजकुमार रवि कुमार, सुनील कुमार, अकादमी के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष आशीष केसरी, मजहर खान, शशि भूषण सिंह,तीरंदाजी कोच नीरज कुमार, भारोत्तोलक संघ के सचिव मुकेश कुमार समेत कई खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसकी उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

भोजपुर:श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में क्षमावाणी महापर्व भक्तिपूर्वक मनाया गया।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता।

rktvnews

मैं बिहार हूं…..

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का राजकीय समारोह के रूप में होगा आयोजन : जिलाधिकारी

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा एचसीएल टेक के बीच “टेक बी ” कार्यक्रम के लिए हुआ एमओयू।

rktvnews

Leave a Comment