RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: PK जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ सीएम नीतीश कुमार के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान, जिला महिला अध्यक्ष ने कहा- करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)05 मई।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 11 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव कल्याण बीघा मे जातीय जनगणना और भूमि सर्वे मे हुई अनियमितताओ के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर जन सुराज पार्टी की भोजपुर जिला इकाई ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।
जन सुराज के भोजपुर जिला महिला अध्यक्ष पदमा ओझा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 11 मई से जन सुराज के कार्यकर्ता 40 हजार से अधिक गांवो मे जाएंगे और 2 महीनों मे इन तीन विषयो पर एक करोड़ से अधिक लोगो का हस्ताक्षर लेकर 11 जुलाई को मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन देंगे। इस अभियान की शुरुआत प्रशांत किशोर 11 मई को मुख्यमंत्री के गांव कल्याण बिगहा से करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े 7 नवंबर, 2023 को विधानसभा के पटल पर रखे गए थे। 22 नवंबर, 2023 को सरकार ने जाति जनगणना के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी। लेकिन सरकार की घोषणाएं कभी जमीन पर लागू नहीं हुई। जन सुराज जातीय जनगणना रिपोर्ट में किए गए वादों और भूमि सर्वे हुई अनियमितताओं के खिलाफ सरकार से जवाब मांग रहा है।
पदमा ओझा ने बताया की 11 जुलाई को जन सुराज के सदस्य 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जाएंगे और इससे भी बात नहीं बनी तो चुनाव से पहले विधानसभा के अंतिम सत्र का घेराव किया जाएगा।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने गुवाहाटी में मारवाड़ी समाज को सम्बोधित किया।

rktvnews

दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

दुमका:13 से 20 फरवरी तक होगा राजकीय हिजला मेला का आयोजन।

rktvnews

282 लीटर शराब विनिष्ट।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment