RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:9 मई को पटना के बापू सभागार में ऐतिहासिक होगा राणा-भामाशाह सम्मेलन:मंत्री संतोष सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 मई।बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह आगामी 09 मई को पटना मे होने वाले राणा-भामाशाह सम्मेलन हेतु निमंत्रण देने आरा पहुंचे और कार्यकताओ के साथ सम्मेलन की तैयारी बैठक की। उक्त अवसर पर श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि 9 मई को बापू सभागार में महाराणा प्रताप और भामाशाह के संबंध को जीवंत रखने के लिए राणा-भामाशाह सम्मेलन का आयोजन देश में पहली बार बिहार में होने जा रहा है।यह सम्मेलन देश मे पहले हो जाना चाहिए था।जहाँ देश के स्वाभिमान की बात आती है वहाँ महाराणा प्रताप का नाम पहले आता है और जहाँ देश के लिए महादान और संबंध की बात आती है वहाँ भामाशाह का नाम आता है।अतीत की जानकारी नई पीढी़ को होना जरुरी है।अपने राष्ट्र को सर्वोपरी रख कर स्वाभिमान के साथ कोई समझौता न करते हुए इन दोनो महापुरूषों का संबंध अतुलनीय और ऐतिहासिक है।युगो-युगो तक राणा और भामाशाह के संबंध को याद रखा जाएगा।अपनी भारतीय संस्कृति और सामाजिक सदभावना का प्रतिक है यह सम्मेलन।राणा-भामाशाह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।उक्त सम्मेलन में पूरे बिहार से लोग पहुंच रहे है।बापू सभागार ही नही,अपितु पूरा पटना पट जाएगा। शाहाबाद की धरती बाबू कुँवर सिंह की वीर धरती है और वीरो का सम्मेलन या कार्यक्रम हो और शाहाबाद की भागीदारी न हो तो उस कार्यक्रम का कोई महत्व नही है। पूरे शाहाबाद के सभी चारो जिलो के गाँवो मे मैने संपर्क किया।सभी लोगो के बीच उक्त सम्मेलन को लेकर गजब का उत्साह है। पूरे बिहार में सबसे अधिक लोग शाहाबाद से ही शामिल होंगे।
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री ने जातीय जनगणना के प्रश्न पर कहा कि प्रधानमंत्री और मंत्रीमंडल का जातीय जनगणना का निर्णय राष्ट्रहित मे लिया गया निर्णय है। जातीय जनगणना का उदेश्य देश में फैले वैसे जातियों के गणना से है जो आज भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े है। केन्द्र की मोदी सरकार सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प ले चुकी है और इसमे सभी की सहभागिता होगी। विपक्ष द्वारा इसका श्रेय लेने की होड़ मे देश के 140 करोड़ जनता को मुर्ख नही बना सकते । 2025 विधानसभा चुनाव मे महागठबंधन को कोई लाभ नही मिलने वाला है।अब तक की सबसे बड़ी हार महागठबंधन का होने वाला हैँ ।
मंत्री संतोष सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले की बदला लेने पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी ने स्पष्ट कह दिया है कि इसका परिणाम अकल्पनीय होगा।थोड़ा इंतजार किजिए। आज देश में मनमोहन सिंह और काँग्रेस की सरकार नही है,जो ऐसी घटनाओं का केवल निंदा कर हाथ झाड़ लेती थी।आज मोदी सरकार है और गोली का बदला गोली से लेनेवाली सरकार है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर,पूर्व जिला महामंत्री श्रीभगवान सिंह,पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह,भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन,रामदिनेश यादव,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश सिंह,संजय कुमार सिंह,किरण स़िह,मनीष प्रभात,राहुल सिंह,कामेश्वर सिंह,पुर्व मुखिया विजय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता शामिल थी।

Related posts

रायपुर : राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना 4.0’ अंतर्गत राज्य स्तरीय जेंडर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

क्या सचमुच सिमट रही है दामन की प्रतिष्ठा?

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अषाढ़ी एकादशी पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भारत के निर्वाचन आयुक्त डॉ. अनूप चन्द्र पांडे राष्ट्रपति चुनावों का निरीक्षण करने के लिए उज्बेकिस्तान के दौरे पर।

rktvnews

अभिनेत्री गुल पनाग, बॉक्सर स्वीटी बूरा ने सड़क सुरक्षा का आग्रह किया; राष्ट्रव्यापी ‘साइकिल पर फिट इंडिया रविवार’ का नेतृत्व किया।

rktvnews

मउडिहरा गांव में धूमधाम से शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ।

rktvnews

Leave a Comment