RK TV News
खबरें
Breaking News

महेंद्रगढ:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाए जिला के ऐतिहासिक स्थल,वेव-2025 में हॉलीवुड- बॉलीवुड को लुभा रही यहां की फिल्म लोकेशन।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई है प्रदर्शनी।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)04 मई। मुंबई के जीओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव-2025) में नारनौल की ऐतिहासिक इमारतें फिल्म निर्माताओं को आकषिर्त कर रही हैं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा लगाई गई पैवेलियन में न केवल राज्य के एतिहासिक स्थलों को दिखाया जा रहा है बल्कि हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत भी दिखाई जा रही है।
इस पैवेलियन में नारनौल शहर के ऐतिहासिक स्थान विशेष रुप से छाए हुए हैं। इनमें जल महल, महेंद्रगढ़ का किला, राय बाल मुकुंद का छत्ता, ढोसी हिल्स की वीडियो लगातार प्रदर्शित की जा रही हैं जो बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रसिद्ध कंपनियों को लुभा रही है। इतने बड़े स्तर पर पहली बार हरियाणा के सांस्कृतिक व धार्मिक स्थलों की प्रदर्शनी की जा रही है। इस कार्यक्रम में दुनिया के 130 देशों से कला, संस्कृति, मीडिया, फिल्म और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रमुख कंपनियां और दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं हैं।
इतना ही नहीं जिला महेंद्रगढ़ में फिल्माई गई झनकदार कंगना जैसी कुछ फिल्मों की झलक भी दिखाई जा रही है।
फिल्म लोकेशन के हिसाब से सबसे उपयुक्त जिला महेंद्रगढ़ आने वाले समय में फिल्मकारों के लिए बेहतरीन स्थान हो सकता है। इन्हीं संभावनाओं के मध्य नजर विभाग द्वारा यह पहल की गई है।
इस आयोजन से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने तथा स्थानीय कलाकारों और फिल्म निर्माताओं के लिए नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
इस कार्यक्रम की श्रृंखला में इसी भवन में पूरे देश के सामुदायिक रेडियो केंद्रों का राष्ट्रीय सम्मेलन भी चल रहा है।
जिला महेंद्रगढ़ में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आत्मा स्कीम से दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच द्वारा चलाए जा रहे जिला के एकमात्र रेडियो अरावली एफएम-90.40 को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति-2022 के तहत दी जाती है 2 करोड़ तक की सब्सिडी

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से हरियाणा की पवेलियन देख रहे संयुक्त निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि विभाग के महानिदेशक के एम पांडुरंग के मार्गदर्शन में यह पवेलियन लगाया गया है। इसका मुख्य मकसद फिल्मकारों को हरियाणा में फिल्म बनाने के लिए आकर्षित करना है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने “हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति-2022” बनाई हुई है।

Related posts

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय किक्रेट U-19 (बालक) खेलकूद प्रतियोगिता की टीम सहरसा के लिए रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जून 26

rktvnews

उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

सत्र के पहले दिन रोटरी क्लब आरा के 20 सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान!पीड़ितों की सेवा क्लब की प्राथमिकता:रो०संजीव गुप्ता

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई।

rktvnews

विकसित भारत संकल्‍प यात्रा : इंशा शाबिर की सपनों को साकार करने वाली कहानी

rktvnews

Leave a Comment