RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)04 मई। शनिवार को समाहरणालय सभागार में भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत सभी लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने महिला संवाद के दौरान उठाई जा रही विभिन्न ग्राम संगठनों की मांगों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने जून माह के अंत तक सभी प्रखंडों में चिन्हित स्थलों पर धूसर जल प्रबंधन से संबंधित संरचनाओं के निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मॉडल महादलित टोलों के निर्माण एवं उनकी मूलभूत सुविधाओं के विकास में तेजी लाने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारियों को लंबित बिजली बिल भुगतान एवं अनुरक्षण (मेंटेनेंस) भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी लंबित मामलों को अतिशीघ्र निष्पादन एवं मनरेगा के तहत सभी VO भवन एवं आगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण को अतिशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

छठव्रतियों ने किया खरना, शाम मे किया प्रसाद ग्रहण।

rktvnews

गिरीडीह:नोडल पदाधिकारी (मीडिया कोषांग)-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर प्रिंटर मालिक/प्रतिष्ठान व केबल ऑपरेटरों संग बैठक संपन्न।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने की DMFT अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेवाड़ के पूर्व राज परिवार सदस्य स्व. महेन्द्र सिंह मेवाड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किया

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 मई 26

rktvnews

Leave a Comment