RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का किया शुभारंभ।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं।

RKTV NEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)29 अप्रैल।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और राजधानी से लेकर दूरस्थ अंचलों तक प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नवा रायपुर अटल नगर में ‘मेडिसिटी’ विकसित कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ न केवल देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ के प्रबंधन एवं स्टाफ को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह संस्थान माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Related posts

बिहार:भोजपुर:मां सुकनी देवी स्मृति दिवस पर लगा निशुल्क जांच शिविर।

rktvnews

त्योहारों के मद्देनजर प्रयागराज राजापुर पुलिस चौकी में बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण के साथ ही राज्य के 141 पी.एम. श्री विद्यालयों एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवार संग मनाई पारंपरिक रूप से दीपावली।

rktvnews

जन्मदिन पर विशेष:फिल्म तेजाब से फिल्म उद्योग की नंबर वन धक धक गर्ल बनी माधुरी दीक्षित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने दिलायी सड़क सुरक्षा शपथ।

rktvnews

Leave a Comment