RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:धूसर जल प्रबंधन का तीन दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अप्रैल। शनिवार को धूसर जल प्रबंधन संरचना निर्माण एवं प्राक्कलन हेतु आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी कार्यशाला सभागार जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में निदेशक-एन. ई.पी. लोक प्रकाश के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुआ। पहले दिन के कार्यशाला के पश्चात दूसरे दिन आरा सदर प्रखंड के बसंतपुर ग्राम-पंचायत में क्षेत्र भ्रमण का आयोजन कर धूसर जल प्रबंधन संरचना निर्माण हेतु चयनित भूमि का भ्रमण एवं अवलोकन कर निर्माण संबंधी चुनौतियों एवं संभावनाओं का आकलन किया गया औऱ अंतिम दिन संरचना एवं प्राकलन निर्माण पर चर्चा किया गया। सभी
प्रशिक्षु यथा कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा सभी कनीय अभियंता – मनरेगा तथा LAEO1 एवं LAEO2 एवं सभी तकनीकी सहायक -पंचायती राज विभाग को आवंटित भूमि का प्राकलन शीघ्र तैयार करने का निदेश दिया गया है जिससे निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। प्रशिक्षण के संचालकन में वाटर फ़ॉर पीपल संस्था की ओर से आए प्रशिक्षक अर्धेन्दू सेखर मजूमदार ने तकनीकी ,संरचनात्मक एवं क्रियान्वयन संबंधी चुनौतियों पर प्रशिक्षण दिया।
ज्ञात हो कि जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा सभी प्रखंडों में धूसर जल प्रबंधन हेतु आवश्यता अनुसार या प्रत्येक प्रखंड 2 संरचना का निर्माण करने का निदेश हैं जिससे ना सिर्फ धूसर जल का प्रबंध सुनिश्चित होगा बल्कि भूमिगत जल स्तर भी बनाये रखने में सहायता मिलेगी।

Related posts

एक गृहणी की नजर से!

rktvnews

बागपत:प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विकास उत्सव/ मेले का हुआ समापन।

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तदश,आरा श्री सुनील कुमार सिंह ने मोटर दावे का सात लाख का चेक पीड़ित को सौपा।

rktvnews

बक्सर:लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ले बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के विडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम और एसपी हुए सम्मिलित।

rktvnews

भोजपुर:आर्द्रभूमि दिवस पर शैक्षणिक टीम ने किया सुहिया भागर का प्रतयक्ष अवलोकन।

rktvnews

झरिया मास्टर प्लान: कोयला मंत्रालय के प्रयासों से सतही आग को कम करने के लिए 77 से 27 स्थानों की पहचान की गई।

rktvnews

Leave a Comment