RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शाहपुर के जवनिया अग्निपीड़ितों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

सभी गरीबों को पक्का मकान दे सरकार :सांसद

गंगा के किनारे दियरा इलाकों को फायर ब्रिगेड जोन घोषित करे सरकार।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)26 अप्रैल।शाहपुर प्रखंड के जवानिया गांव में हुए आगलगी पीड़ितों से मिलने पहुंचे आज सांसद सुदामा प्रसाद!मिलने के बाद सांसद सुदामा ने आगलगी की घटना की पूरी जानकारी ली!इस दौरान सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि जवानिया में 24 अप्रैल को हुए भयंकर आगलगी से लगभग 40 घर जलकर राख हो गए!इस आगलगी में 40 घरों के सभी सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया इसमें करोड़ों रुपए की क्षति पहुंची है!इस दौरान लोगों ने बताया कि कई घरों में शादियां थी,शादी की तैयारी में गहने-रुपए रखे गए थे सभी जल राख हो गया!वह भी लाखों रुपए के गहना रुपया,अनाज,कपड़ा,बर्तन,जल का जलकर पूरी तरह से राख हो गया, अग्निकांड में मवेशी भी जल गए!इस अग्नि कांड में दो लोग भी जल गए जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है!इस दौरान सांसद सुदामा प्रसाद ने जिला प्रशासन से कहा कि गंगा के किनारे के दियरा इलाके में अक्सर इस भीषण गर्मी में आगलगी की घटनाएं घटती रहती है ऐसी स्थिति में सरकार इन इलाकों को फायर ब्रिगेड जॉन घोषित करे ताकि इन सभी इलाकों के रोकथाम के लिए सुरक्षा देने हेतु सभी थानों में अग्निशामक गाड़ी,खाद्य-पदार्थ,दवा का बेहतर इंतजाम हो सके साथ ही साथ इन इलाकों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए गौरा में एक बेहतर अस्पताल बनाने की मांग की है!इसके साथ ही सांसद सुदामा प्रसाद ने इन इलाकों के सभी फुशनुमा घरों को सरकार से चिन्हित कर सभी गरीबों को पक्का मकान बनाने की मांग की है ताकि आगलगी की घटनाओं से निजात पाई जा सके!सांसद सुदामा प्रसाद के साथ जगदीशपुर एसडीओ,शाहपुर के सीओ-वीडिओ सहित कई पदाधिकारी एवं‌ भाकपा-माले जिला कार्यालय दिलराज प्रीतम,शाहपुर प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह,आइसा नेता जयशंकर प्रसाद,बैजू कुशवाहा,सतीश कुमार राम मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

भोजपुर:सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता आरा पहुंचे, व्यायवासियों के बीच किया सम्पर्क ।

rktvnews

नवादा के गौरव, नारद संग्रहालय के लिए नए भवन का होगा निर्माण।

rktvnews

वित्त मंत्री जेपी दलाल विशेष।

rktvnews

दानापुर:मेडिकल छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत पर निकाला कैंडल मार्च।

rktvnews

वी.एस. अच्युतानंदन : समझौताहीन संघर्ष की कम्युनिस्ट परंपरा के प्रतीक।

rktvnews

Leave a Comment