RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन समिति(एनकॉर्ड) की बैठक।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)26 अप्रैल।शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति(एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम स्थापना उप समाहर्ता सह प्रभारी सामान्य शाखा पदाधिकारी रीना कुजूर के द्वारा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने एवं नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से दवा दुकानों आदि में सघन जांच अभियान चलाने एवं वैसी सभी दवाएं जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जा सकता हो पर विशेष निगरानी रखते हुए दावों की बिक्री स्टॉक आदि से संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से ससमय जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में नारकोटिक्स के विरुद्ध किए गए सराहनीय प्रयासों के उदाहरण के माध्यम से भी सभी अधिकारियों को जागरुक करते हुए इस दिशा में कार्य करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में रात्रि के समय असामाजिक तत्वों, युवाओं आदि द्वारा नशे का प्रयोग करने पर विशेष संज्ञान लेते हुए बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने आवश्यकता अनुसार वैसे सभी सार्वजनिक स्थलों अन्य स्थलों पर निगरानी, पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उपायुक्त ने इसके लिए नियमित निगरानी, सीसीटीवी कैमरों आदि की उपलब्धता पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने रामगढ़ जिले को नशा मुक्त बनाने एवं युवाओं को नशे से बचाने को लेकर सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करने, रोस्टर तैयार करने तथा रोस्टर के आधार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Related posts

पंचकूला:पुण्यश्लोक अहिल्या बाईं होल्कर को समर्पित “राष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन” व सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

पहला प्‍यार <1% चांस: जिन्‍दगी में अचानक आया एक मोड़ मुरली को मुश्किल वक्‍त में दिखाएगा आशा की किरण!

rktvnews

पर्यटन मंत्रालय ने अमृत धरोहर क्षमता निर्माण योजना के अंतर्गत ओडिशा में रामसर स्थल चिल्का झील में प्रशिक्षण आयोजित किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं अपर समाहर्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘एआई फेस्ट – 2026’; रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में 7 निश्चय के तहत “आर्थिक हल, युवाओं को बल” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment