RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर : हरि नारायण टेन प्लस टू इंटर कालेज मे मशाल खेल प्रतियोगिता आयोजित।

हरि नारायण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में आयोजित मशाल खेल प्रतियोगिता

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत स्थित हरि नारायण टेन प्लस टू इंटर कालेज मे मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मशाल खेल प्रतियोगिता में 60 मीटर दौङ मे अंडर 14 में गरिमा सिंह को प्रथम, रागिनी कुमारी को द्वितीय तथा साक्षी कुमारी को तृतीय स्थान मिला। वहीं 100 मीटर दौड़ मे अंडर 16 मे बालिका वर्ग मे प्रिया कुमारी को प्रथम, शालिनी कुमारी को द्वितीय  तथा सोनमती कुमारी को तृतीय स्थान मिला। बालक वर्ग मे 60 मीटर अंडर 14 मे पंकज कुमार को प्रथम, पंकज कुमार को द्वितीय तथा शिवम पांडेय को तृतीय स्थान मिला। बालक वर्ग मे 60 मीटर अंडर 16 मे अभिषेक कुमार को प्रथम, अमन पांडेय को द्वितीय तथा शिवानी कुमारी को तृतीय स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों को  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चियों द्वारा स्वागत गान गाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य विष्णु शंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि शिवप्रसन्न यादव, उमेश चंद्र पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सतत विकास और ऊर्जा परिवर्तन पर जी-20 सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति 12 अप्रैल को सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित ‘महानाट्य’ में शिरकत करेंगे।

rktvnews

मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन से दोगुनी होगी पशुपालक किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

छत्तीसगढ : राज्यपाल रमेन डेका से राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष ने सौजन्य भेंट की।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा बेंगलुरु में ‘एक्सोस्केलेटन के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों और चुनौतियों’ पर पहली अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है।

rktvnews

Leave a Comment