
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने विभिन्न मामलों मे पाँच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कांड संख्या 35/22 दिनांक 31/01/22 के अभियुक्त रानीसागर के करीमन कुरैशी (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने एक एनबीडब्लू वारंटी शाहपुर के बूबू सोनार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने शराब पीने के आरोप मे रुद्रनगर के राजू चौधरी, शाहपुर के लक्ष्मण प्रसाद तथा बिलौटी के गौरी शंकर पासवान को गिरफ्तार कर उपस्थापन हेतू व्यवहार न्यायालय आरा भेज दिया।
