RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:पोषण अभियान के तहत् पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह।

सही पोषण देश रोशन को लेकर जन जागरूकता लाने की अपील।

सहायिकाओं द्वारा तैयार किये गये व्यंजनो हेतु प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

बच्चों का अन्नप्रासन,महिलाओं का गोदभराई व हस्ताक्षर अभियान का भी हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)22 अप्रैल।08 अप्रैल, 2025 से 22 अप्रैल, 2025 तक राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा का आयोजन विभाग द्वारा प्रदत्त कैलेण्डर के अनुरुप विभिन्न सहयोगी विभाग के समन्वय से चतरा जिलान्तर्गत सभी आंगनबाडी केन्द्रों में किया गया।
22 अप्रैल को राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह का आयोजन जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित हुए। साथ ही कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी , आर०सी०एच० पदाधिकारी चतरा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, चतरा, डी०पी०एम जेएसएलपीएस, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी, जिप उपाध्यक्ष, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
तदोपरान्त जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के थीम यथा-‘जीवन के पहले हजार दिवस का महत्व’, ‘लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाना’, ‘समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन सज्य भर में सॅल आउट’ एवं ‘बच्चों में मोटापे को नियंत्रण करने हेतु स्वस्थ जीवन शैली अपनाना’ की महत्ता सभी उपस्थित के साथ साझा की गयी साथ ही पोषण की महत्ता को भी साझा की गयी।
उप विकास आयुक्त द्वारा गर्भवती महिलाएँ एवं धात्री माताओं को सुनहरे 1000 दिन पर चर्चा करते हुए पोषण की महत्ता को साझा की गयी। साथ ही सभी सेविकाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित लाभार्थियों का फेस ऑथेंटिकेशन शतप्रतिशत पूर्ण करने का निदेश सभी सेविकाओं को दी गयी
जिप उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी द्वारा सेविकाओं को संबोधित करते हुए उन्हें समाज की एक अहम कड़ी होने की बात कही गयी एवं सेविकाओं का हमारी जीवन में एक अहम हिस्सा का दर्जा देने की बात कही गयी। साथ ही सेविकाओं / सहायिकाओं को अपना कार्य दायित्व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की अपील की गयी।
बच्चों का अन्नप्रासन और महिलाओं का गोदभराई व सहायिकाओं द्वारा तैयार किये गये व्यंजनो हेतु प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

Related posts

ज़ी सिनेमा पर ‘घूमर’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिए हौसले और जज़्बे की शानदार कहानी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मनरेगा दिवस पर मुसाबनी के कुईलीसुता पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उपायुक्त।

rktvnews

भोजपुर : थमने का नाम नहीं ले रहा गंगा का  रौद्र रूप।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

बागपत में भव्य रूप से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

rktvnews

10 जून को बिहिया में केक व्यवसाई की हत्या में संलिप्त 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी।

rktvnews

Leave a Comment