RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने वीसी माध्यम से की एनएच-119ए(पटना-आरा-सासाराम) फोरलेन परियोजना के कार्य की प्रगति की समीक्षा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा )18 अप्रैल। गुरुवार को भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनएच-119ए (पटना-आरा-सासाराम) फोरलेन परियोजना के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पटना-आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है जिसे केंद्रीय मंत्रिपरिषद से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।जिलाधिकारी ने मुख्यतः पिलरिंग की अद्यतन स्थिति,भूमि पोर्टल पर आ रही भुगतान सम्बंधित समस्याएं एवं उनका निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारी,भूमि सुधार उपसमाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी को बचे हुए भूमि अधिग्रहण कार्य को अविलंब पूर्ण करने तथा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को इस कार्य का सतत अनुश्रवण करने तथा परियोजना निदेशक, एनएचएआई, सासाराम एवं पटना को जिला भू अर्जन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मुआवजा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने एवं उसमें आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक (एनएचएआई पटना और सासाराम), अनुमंडल पदाधिकारी सदर उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 03 जुलाई 24

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिए कई आवश्यक दिशा निदेश।

rktvnews

कवि बल्लभ रचित कविता संग्रह “पोतराज” का लोकार्पण 30 सितंबर को।

rktvnews

हम सब मिलकर विकसित भारत 2047 के इरादे के साथ ‘राष्ट्र प्रथम’ के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे : प्रधानमंत्री

rktvnews

गैरमजरुआ जमीन पर कब्जे को ले लोगो ने किया विरोध।

rktvnews

सुपौल:आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप कोषांग की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment