RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: दरभंगा में राज्यपाल आरिफ मो खान ने रेड क्रॉस सोसाइटी भवन निर्माण के लिए किया भूमि पूजन।

हम सभ्य और सुसंस्कृत जीवन जीना चाहते हैं तो हमें अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य करना होगा : राज्यपाल

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)15 अप्रैल। सोमवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, दरभंगा शाखा में रेड क्रॉस भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आरिफ मोहम्मद खां, राज्यपाल एवं अध्यक्ष रेड क्रॉस, बिहार के कर कमलों से हुआ। पूजन के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।
भूमि पूजन के उपरांत प्रेक्षागृह में संबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मंत्री संजय सरावगी, विधायक बेनीपुर , विनय कुमार चौधरी, विधायक केवटी मुरारी मोहन झा, महापौर अंजूम आरा, जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी उपस्थित रहे।
रेड क्रॉस बिहार बिहार के चेयरमैन डॉ. विनय बहादुर सिन्हा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, दरभंगा शाखा के चेयरमैन डॉ. राज अरोड़ा, सचिव मनमोहन सरावगी, कुमार आदर्श के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य, पेट्रोन राजेश बोहरा, नीरज खेरिया, आयुषी बैरोलिया समेत काफी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति समारोह के साक्षी बने।
राज्यपाल ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा शाखा के नए कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया है,इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भवन निर्माण होने के बाद रेड क्रॉस सोसाइटी और ज्यादा प्रभावी और सुचारू रूप से काम करेगी और दरभंगा के लोगों की सेवा करेंगे।
उन्होंने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मानवता को समर्पित संस्था है,जो न कि आपदा के समय में बल्कि सामान्य परिस्थितियों में भी पीड़ित लोगों,गरीब लोगों के कल्याण के लिए निरंतर सहायता कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि मानव जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए संस्था प्रतिबद्ध है।यह संस्था मानवता,निष्पक्षता, तटस्थता,स्वतंत्रता, स्वैच्छिक आदि सिद्धांत पर कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि अगर हम सभ्य और सुसंस्कृत जीवन जीना चाहते हैं तो हमें अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य करना होगा।
उन्होंने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि रेड क्रॉस प्रेरणा का भी स्रोत है। बहुत सारे लोग भी आते हैं कि हम रक्त दान करना चाहते हैं।
राजपाल ने कहा कि जो संस्था जन कल्याण के कार्यों में लगी है,उसे हमें जितना भी उत्साह वर्धन हो करना चाहिए वो हमारे लिए बहुत जरूरी है।
मंत्री संजय सरावगी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज दरभंगा और रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए बहुत बड़ा दिन है।
उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी अपने सीमित संसाधन के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा दरभंगा में कर रहा है।चाहे वो आपदा हो,रक्तदान का हो,आपदा में कैंप के माध्यम से पीड़ित को सेवा करना हो।
मंच संचालन करते हुए सचिव मनमोहन सरावगी ने रेड क्रॉस के इतिहास के साथ-साथ रेड क्रॉस दरभंगा द्वारा विगत दिनों किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत रूपरेखा से सभी को अवगत कराया ।

Related posts

भोजपुर जिला ग्रपलिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में24.69 करोड़ रु० की लागत से निर्मित होने वाले औषधीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नये भवन का शिलान्यास किया4,000 छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन प्रदान किए

rktvnews

मध्यप्रदेश:बालाघाट लोकसभा की तीन विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान।

rktvnews

भोजपुर: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च।

rktvnews

मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन से दोगुनी होगी पशुपालक किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:हाई टेक क्रिकेट अकादमी, करमन टोला क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया।

rktvnews

Leave a Comment