RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:डॉ०अंबेडकर जयंती पर माले ने लिया संविधान व लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को तेज करने का संकल्प।

अमेरिका के सामने देश की संप्रभुता को गिरवी रखने का काम कर रही है मोदी सरकार:जवाहर लाल सिंह

सांप्रदायिक व संविधान विरोधी वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने की उठाई मांग।

भाकपा-माले ने आरा में विचार गोष्ठी किया आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )14 अप्रैल।संविधान निर्माता बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर आज भाकपा-माले आरा नगर कमेटी की ओर से हर प्रसाद दास प्रसाद जैन धर्मशाला जेल रोड आरा में संविधान,लोकतंत्र,धार्मिक आजादी व वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित किया गया!इस दौरान डा०भीम राव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई!विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि फासीवादी भाजपा के शासन में संविधान व लोकतंत्र पर बढ़ रहे हमलों के खिलाफ लड़ाई को तेज करने का संकल्प लेने की जरूरत है साथ ही,अमेरिका के सामने देश की संप्रुभता गिरवी रखने का काम कर रही मोदी सरकार व भाजपा की नकली देशभक्ति का भंडाफोड़ करते हुए प्रगतिशील राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद करने का आह्वान किया।
उन्होनें कहा कि देश के अंदर संविधान पर हर रोज़ हमले हो रहे हैं और देश को “हिंदू राष्ट्र” में बदल देने का चौतरफा उन्माद सुनाई पड़ रहा है!ऐसे में हमें बाबा साहब की वह ऐतिहासिक चेतावनी याद रखनी चाहिए कि अगर हिंदू राष्ट्र सचमुच एक वास्तविकता बन जाता है तो इसमें संदेह नहीं कि यह देश के लिए भयानक विपत्ति होगी,क्योंकि यह स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के लिए खतरा है!यह लोकतंत्र से मेल नहीं खाता!हिंदू राष्ट्र को हर कीमत पर रोका जाना चाहिए!
भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक मनोज मंजिल द्वारा बाबा साहब और कम्युनिस्ट आंदोलन की विरासत को बुलंद करते हुए और संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों,न्याय,स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व को समाज के हर कोने तक पहुँचाने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने और प्रगतिशील राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद करने का आह्वान किया गया!विचार गोष्ठी का संचालन नगर सचिव सुधीर सिंह ने किया।
विचार गोष्ठी में राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जैन काॅलेज के प्रोफेसर दुधनाथ चौधरी,जिला आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,जिला कमेटी सदस्य शिवमंगल यादव,विशाल कुमार,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,सेवानिवृत्त बैंक कर्मी मदन प्रसाद,बालमुकुंद चौधरी,रामजश वकील,नगर कमेटी सदस्य हरिनाथ राम,मिल्टन कुशवाहा,सुरेश पासवान,संतविलास राम,रौशन कुशवाहा,बब्लू गुप्ता,जयशंकर प्रसाद,सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

नई दिल्ली:64वें एनडीसी पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम सदस्यों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

ट्राई ने ‘मशीन-टू-मशीन संचार के लिए एंबेडेड सिम के उपयोग’ पर अपनी सिफारिशें जारी कीं।

rktvnews

जिला फुटबॉल संघ भोजपुर की वार्षिक बैठक आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एनएसजी स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसजी कर्मियों का अभिवादन किया।

rktvnews

Leave a Comment